सुशांत सिंह की इस ‘हरकत’ को याद करके रो पड़े धोनी, कहा-तुम…

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे. उन्‍होंने अपने घर में मौत को गले लगा लिया था. उनकी मौत से हर कोई हैरान है. भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज एमएस धोनीकी बायोपिक में धोनी की भूमिका निभाकर अपनी अलग पहचान बनाने वाले सुशांत ने इस फिल्‍म के लिए काफी मेहनत की थी. जिसका परिणाम बड़े पर्दे पर नजर भी आया. दरअसल सुशांत पर इस बात का दबाव था कि अगर वे उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतरे तो धोनी के लाखों फैंस उन्‍हें माफ नहीं करेंगे.

खुद को धोनी की भूमिका में ढालने के लिए वह धोनी से तीन बार मिले थे. साथ ही उन्‍होंने पूर्व भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे के साथ 10 महीने तक ट्रेनिंग भी की थी. हालांकि सुशांत धोनी के साथ ज्‍यादा समय नहीं बिता पाए. मगर जितनी भी मुलाकात हुई. दोनों के बीच काफी बात हुई. फिल्‍म के ट्रेलर लॉन्‍च के समय धोनी ने कहा था कि सुशांत ने काफी अच्‍छा काम किया है. भारतीय दिग्‍गज ने कहा कि सुशांत के लिए यह अधिक कठिन था, क्‍योंकि उन्‍हें लोगों को यह समझाना था कि मेरी भूमिका निभाते समय वह अंदर से क्‍या महसूस कर रहे थे. धोनी ने खुलासा किया था कि उस समय सुशांत उनसे काफी सवाल पूछते थे. जैसे आपने उस समय कैसा महसूस किया. आप अब कैसा महसूस करते हैं. इस पर मैंने उनसे कहा कि यार तुम सवाल ही पूछते रहते हो.

हेलीकॉप्‍टर शॉट में हो गए थे माहिर
धोनी ने सुशांत की बल्‍लेबाजी की भी तारीफ की थी. खासकर हेलीकॉप्‍टर शॉट की, उन्‍होंने कहा था कि सुशांत का हेलीकॉप्टर शॉट खेलने का तरीका बिल्कुल मेरे जैसा है. धोनी ने तब कहा था कि सुशांत का हेलीकॉप्टर शॉट बिल्कुल मेरे जैसा है, शूटिंग के लिए अभ्यास के दौरान वह इस शॉट को कई बार मुझसे भी अच्छा खेलते थे. सुशांत ने इस फिल्म में धोनी के किरदार को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे भी गाड़े थे. सुशांत ने फिल्म की रिलीज से पहले कहा था कि धोनी जब से भारतीय टीम में आए हैं वह उनके प्रशंसक हैं. सुशांत ने कहा था कि जब वह क्रिकेट खेलते थे, किसी ने सोचा भी नहीं था कि बिहार-झारखंड का कोई लड़का भारतीय टीम में जाएगा.

Back to top button