Redmi का नया 9000 mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, 72 घंटे तक पानी में भी रहेगा सेफ!

Xiaomi जल्द ही अपनी मिड-रेंज Redmi Note 17 स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी 14 जुलाई को चीन में इस नई सीरीज को पेश करने वाली है। लॉन्च से पहले ही कंपनी ने Note 17 Pro मॉडल के कुछ फीचर्स की झलक दिखानी शुरू कर दी है। कंपनी का कहना है कि आने वाले डिवाइस में बेहतर ड्यूरेबिलिटी, बड़ी बैटरी और एडवांस्ड डिस्प्ले मिलेगा। आइए जानते हैं कि और क्या चीजें इस फोन को खास बनाएंगी…
Redmi Note 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी का दावा है कि रेडमी के इस नए वाले Note 17 Pro में Corning Gorilla Glass Victus 2 प्रोटेक्शन मिलेगा। यानी फोन 3 मीटर तक की ऊंचाई से मार्बल जैसी कठोर सतह पर गिरने के बाद भी सेफ रहेगा। डिवाइस को SGS और CQC की डुअल फाइव-स्टार ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन भी मिल गई है। जबकि वॉटर और डस्ट प्रोटेक्शन के लिए फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलेगी। कंपनी का कहना है कि ये फोन 2 मीटर गहरे पानी में 72 घंटे तक सेफ रहने की क्षमता रखता है।
बेहतरीन OLED डिस्प्ले
इस नए रेडमी फोन में 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने वाली है। कंपनी का दावा है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक जाएगी। इसका मतलब है कि आप फोन को तेज धूप में भी आसानी से यूज कर पाएंगे। फोन में Green Mountain Eye Protection टेक्नोलॉजी भी मिलेगी, जो कम लाइट में स्क्रीन की ब्राइटनेस को 1 निट तक कम कर देगी।
9000mAh बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग भी
रेडमी के इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9000mAh बैटरी होगी। साथ ही फोन में आपको 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट और22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलने वाला है। इसका मतलब है कि जरूरत पड़ने पर इस फोन से दूसरे डिवाइस भी चार्ज किए जा सकते हैं। फोन नए Sky Blue कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा।





