Redmi Note 5 Pro समेत इन स्मार्टफोन पर मिल रही है बंपर छूट

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi भारत में नंबर वन बने रहने के लिए यूजर्स के लिए समय-समय पर ऑफर निकालती रहती है। इस बार क्रिसमस और नये साल के मौके को भुनाने के लिए कंपनी No. 1 Mi Fan Sale आयोजित कर रही है। इस सेल में Xiaomi के मिड और बजट रेंज के स्मार्टफोन्स के अलावा अन्य प्रोडक्ट्स पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। No. 1 Mi Fan Sale 19 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर के बीच आयोजित की जा रही है।

No. 1 Mi Fan Sale में जिन स्मार्टफोन्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है उनमें Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2, Mi A2 एवं अन्य लोकप्रिय स्मार्टफोन्स शामिल हैं। इसके अलावा Mi TV एवं अन्य एक्सेसरीज पर भी डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। No. 1 Mi Fan Sale के लिए Xiaomi ने Google, Mobikwik और Paytm से कैशबेक के लिए पार्टनरशिप की है ताकि ग्राहकों को कैशबैक और डिस्काउंट ऑफर दिया जा सकता है।

Xiaomi स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले ऑफर्स

इस साल Redmi Y2 को भारत में 9,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस फोन को आप 8,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इस फोन पर आपको 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा Mi A2 पर भी 1,000 रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इस फोन को 14,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया था। इस सेल में इस फोन को आप 12,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

वहीं, Redmi Note 5 Pro को आप 12,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। Redmi Note 5 Pro, Redmi Y2, Mi A2, Poco F1, Redmi 6 Pro, Redmi 6A, Redmi 6 और Redmi Note 6 Pro पर Paytm के द्वारा 300 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा कंपनी क्रिसमस के मौके पर Poco F1 का रोजी रेड एडिशन, Redmi Note 6 Pro रेड एडिशन, Redmi Note 5 Pro रेड एडिशन, 10000mah Mi Power Bank 2i के रेड एडिशन पर डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

Xiaomi Mi TV पर मिलने वाले ऑफर्स

इस सेल में Xiaomi Mi TV के चुनिंदा मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। Mi TV 4A Pro के 49 इंच वाले वेरिएंट को 30,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं। इसके अलावा Mi TV 4C Pro के 32 इंच वाले वेरिएट को आप 14,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं जबकि 43 इंच वाले वेरिएंट को आप 21,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं।

No 1 Mi Fan सेल के दौरान 1,000 रुपये तक का कूपन दिया जा रहा है। इसके अलावा Mi प्रोटेक्ट सर्विस जिसकी कीमत 549 रुपये है, क्रिसमस स्पेशल गिफ्ट कार्ड और मोबाइल फोन के केस और कवर्स 79 रुपये की शुरुआती कीमत से ऑफर किए जा रहे हैं।

Back to top button