रिम्स में भर्ती लालू यादव का शुरू हुआ दांत के आरसीटी की प्रक्रिया, चार दिन बाद होगी दूसरी सिटिंग, पढ़े पूरी खबर

रिम्स में भर्ती लालू यादव का गुरुवार को दांत के आरसीटी की प्रक्रिया शुरू की गई। सुबह करीब 11:30 बजे लालू यादव को वार्ड से निकाल कर डेंटल कॉलेज एंबुलेंस ले जाया गया। जहां दंत चिकित्सकों ने उनका रूट कैनाल की पहली सिटिंग पूरी की। इलाज कर रहे डेंटिस्ट डा अजय साही ने बताया की लालू यादव की पहली सिटिंग में उनके खराब दांत के नर्व को निकाला गया है।
.jpg)
दांतों की पहली सेटिंग के बाद लालू को आराम
जिसके बाद अब उन्हें दूसरी शूटिंग के लिए 4 से 5 दिनों के बाद बुलाया जाएगा। इस बीच अगर उन्हें दांत दर्द की समस्या नहीं रहती है, तब अगले सेटिंग में उनके दांत की कैविटी को साफ किया जाएगा और उसे केमिकल पेस्ट से भरा जाएगा। इसके बाद तीसरी सिटिंग में उनके दांत में कैप लगा दिया जाएगा। लालू यादव फिलहाल पहली सेटिंग के बाद आराम महसूस कर रहे हैं। उन्हें एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवा भी दी गई है।

शुगर की वजह से बढ़ा बीपी
इससे पहले मंगलवार को उनके हृदय की जांच की गई थी। जिसमें जिसकी रिपोर्ट नॉर्मल बताई गई है। जांच में ईसीजी और कर्डियो ग्राफी की गई थी। इलाज कर रहे डाक्टर विद्यापति ने बताया कि फिलहाल उन्हें बीपी की समस्या है, जो शुगर लेवल के अनियंत्रित होने की वजह से देखा जा सकता है।

दांत के इलाज के बाद शुरु होगा किडनी का इलाज
अभी सबसे बड़ी समस्या उनके दांत दर्द को लेकर है, जिसका इलाज किया जा रहा है और इस दर्द से छुटकारा पाने के बाद लालू यादव का अल्ट्रासाउंड किया जा जाएगा। ताकि यह पता चल सके कि उनकी किडनी कितने हद तक सिकुड़ गई है और इलाज किस तरह किया जाए। फिलहाल उनकी बीमारी को देखते हुए सभी दवाएं पहले की तरह दी जा रही है और उन्हें सुझाए गए डाइट चार्ट के अनुसार ही भोजन लेने की सलाह दी गई है। आज लालू यादव को डॉक्टर पास ले जाने के समय उनके साथ उनके सहयोगी भोला यादव सहित अन्य सेवादार भी मौजूद थे।





