एक मच्छर मारने के कारण ट्विटर अकाउंट हुआ सस्पेंड

आज तक हमने कभी यह नहीं सुना होगा कि मच्छर मारने पर ट्विटर आपत्ति ले सकता है. किन्तु हाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे पता चला है कि एक मच्छर मारने के कारण ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया. जो कि एक बहुत ही अजीब घटना है. जिस व्यक्ति का ट्विटर अकॉउंट बंद किया गया है, उसने ट्विटर पर मच्छर को मारकर उसका फोटो शेयर किया था. Reasons to kill a mosquito

यह घटना अमेरिका के सन फ्रांसिस्को की है. जहा पर जापानी मूल के व्यक्ति ने अपने ट्विटर पर एक मच्छर को मारकर उसकी फोटो शेयर की. इस व्यक्ति की बीवी घर में टीवी देखते हुए खाना खा रही थी कि एक मच्छर ने उसे काट लिया. इसके बाद व्यक्ति ने बेरहमी से मच्छर की हत्या कर दी और उसकी फोटो ट्विटर पर डाल दी, जिसके बाद ट्विटर ने उसका अकाउंट सस्पेंड करते हुए बंद कर दिया. इस घटना के बाद व्यक्ति द्वारा दूसरे अकॉउंट से यह जानकारी शेयर की जिमसे कहा गया है कि मच्छर के मरने के बाद उसकी फोट शेयर करने पर ट्विटर ने अकॉउंट बंद कर दिया है. 

इसे भी पढ़े: डोकलाम पर कुछ भी नहीं बोल सके डोनाल्ड ट्रम्प.. ये थी वजह

बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस ट्वीट के बाद 30 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इसे रीट्वीट किया और 27 हजार से ज्यादा लोग इस पोस्ट को पसंद कर चुके है. यह घटना 20 अगस्त की बताई जा रही है किन्तु हाल में प्रकाश में आयी है. 

Back to top button