Realme का 8,000 mAh बैटरी वाला 5G फोन इस दिन आएगा

पिछले कुछ वक्त से ऐसी खबरें सामने आ रही थी कि Realme जल्द ही अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने वाला है। इसी बीच अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दिया है कि Realme 16T अगले हफ्ते 22 मई को भारत में लॉन्च होगा।
ये नया फोन पिछले साल के Realme 15T का अपग्रेड बताया जा रहा है, जिसमें 6.57-इंच AMOLED FHD+ डिस्प्ले और Dimensity 6400 चिपसेट देखने को मिला था। अब कंपनी नया Realme 16T पेश करने वाली है जिसमें कई बड़े अपग्रेड देखने को मिलेंगे।
Realme 16T के स्पेसिफिकेशन्स
नए डिवाइस के लॉन्च से पहले ही ब्रांड ने Realme 16T के कुछ खास फीचर्स का खुलासा किया है। इस अपकमिंग डिवाइस में 8,000mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलने वाली है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि ये एक बार पूरी तरह चार्ज होने पर तीन दिनों तक चल सकती है। यह डिवाइस 45W फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ बाईपास चार्जिंग को भी सपोर्ट कर सकता है।
11 घंटे चलेगी गेम
कंपनी का दावा है कि ये डिवाइस लगातार 11 घंटे तक 60fps पर BGMI गेमप्ले ऑफर कर सकता है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद इस फोन का प्रोफाइल काफी स्लिम यानी सिर्फ 8.8mm होगा। साथ ही इस डिवाइस में 6.8-इंच का बड़ा फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा। जहां कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल के लिए एल्युमिनियम अलॉय मटीरियल का यूज किया है।
मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
वहीं, साइड फ्रेम में मेटैलिक फिनिश होगी। डिजाइन की बात करें तो, Realme 16T Aurora Green, Starlight Red और Starlight Black कलर ऑप्शन में आएगा। फोन के लॉन्च में अभी 10 दिन बाकी हैं, ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी आने वाले दिनों में Realme 16T के बारे में और भी जानकारी शेयर करेगी।
मिलेगा बेहतर चिपसेट
हाल ही में इस फोन को Geekbench बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर भी स्पॉट किया गया है जिसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट देखा गया है। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस डिवाइस में इस चिप का थोड़ा बदला हुआ वर्शन भी मिल सकता है। फोन में 8GB तक RAM और Android 16 मिल सकता है।





