realme Days Sale: इन स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है 2,000 तक की छुट….

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी realme ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर realme Days Sale का आयोजन किया है। इस दौरान realme 5i, realme XT, realme X जैसे स्मार्टफोन्स को डिस्काउंट और ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। यह सेल 17 फरवरी से शुरू हुई है और 21 फरवरी तक चलेगी। सेल के तहत स्मार्टफोन्स को ₹2,000 तक के फ्लैट डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। तो चलिए जानते हैं कि कौन-सा स्मार्टफोन किस ऑफर के साथ उपलब्ध कराया गया है।

Realme 5i: इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹8,999 में खरीदा जा सकता है। ऑफर्स की बात करें तो MobiKwik से पेमेंट करने पर 100 फीसद तक का SuperCash दिया जाएगा जो अधिकतम ₹500 है। जियो यूजर्स की बात करें तो ₹7,550 तक का कैशबैक दिया जाएगा। यह कैशबैक यूजर्स को ₹2,200 के 22 इंस्टैंट कैश वाउचर्स के तौर पर दिया जाएगा जिनकी कीमत ₹100 प्रति वाउचर होगी। वहीं, ₹5,350 के पार्टनर वाउचर बेनिफिट्स भी दिए जाएंगे जिसमें ₹1,000 का Myntra, ₹1,500 का Easemytrip, ₹300 तक का Fasoos, Zoomcar का ₹2,000 या 20 फीसद ऑफ (जो भी कम हो) और ₹500 तक के Oyo Rooms वाउचर्स मौजूद हैं।

realme 5: इस फोन के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹500 के डिस्काउंट के साथ ₹8,499 में खरीदा जा सकेगा। इसकी ओरिजनल कीमत ₹8,999 है। फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹500 के डिस्काउंट के साथ ₹9,499 में खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹10,999 के बजाय ₹10,499 में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ भी MobiKwik से पेमेंट करने पर 100 फीसद तक का SuperCash दिया जाएगा जो अधिकतम ₹500 है।

realme 5 Pro: इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹12,999 के बजाय ₹11,999 में खरीदा जा सकेगा। इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹13,999 के बजाय ₹12,999 में खरीदा जा सकेगा। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹15,999 के बजाय ₹14,999 में खरीदा जा सकेगा। इस पर ₹1,000 का डिस्काउंट भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इस फोन के साथ भी MobiKwik से पेमेंट करने पर 100 फीसद तक का SuperCash दिया जाएगा जो अधिकतम ₹500 है।

realme X: इस फोन के 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹16,999 के बजाय ₹14,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹19,999 के बजाय ₹17,999 में खरीदा जा सकता है। इस फोन के साथ भी MobiKwik से पेमेंट करने पर 100 फीसद तक का SuperCash दिया जाएगा जो अधिकतम ₹500 है।

realme XT: इस फोन के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹15,999 के बजाय ₹14,999 में खरीदा जा सकता है। वहीं, इसके 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹16,999 के बजाय ₹15,999 में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट को ₹18,999 के बजाय ₹17,999 में खरीदा जा सकता है। इस फोन के साथ भी MobiKwik से पेमेंट करने पर 100 फीसद तक का SuperCash दिया जाएगा जो अधिकतम ₹500 है। इसके अलावा Bajaj Finserv के जरिए फोन को No Cost EMI पर भी खरीदा जा सकेगा।

Back to top button