Realme के 8000mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल शुरू

Realme ने हाल ही में अपना नया Realme 16T 5G लॉन्च किया है जिसकी अब भारत में Flipkart, realme.com और ऑफलाइन रिटेल स्टोर के जरिए सेल शुरू हो गई है। फोन में 6.8-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले, 144Hz तक रिफ़्रेश रेट और 1200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिल रही है।
साथ ही फोन में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और बड़ी बैटरी भी मिल रही है। ऐसे में अगर आप भी इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत और ऑफर्स के बारे में जान लें…
Realme 16T 5G की कीमत और ऑफर
कंपनी ने इस फोन को तीन वेरिएंट में पेश किया था। इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये, 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 8GB + 256GB वैरनेट की कीमत 34,999 रुपये है। शुरुआती ऑफर के तहत क्रेडिट कार्ड EMI से फोन लेने पर 3,000 तक की छूट या बैंक और UPI डिस्काउंट के जरिए 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
Realme 16T 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.8-इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट और 180Hz तक का टच सैंपलिंग रेट भी मिल रहा है। फोन में हाई ब्राइटनेस मोड में ब्राइटनेस 1200 निट्स तक जा सकती है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिल रहा है, जिसके साथ 8GB तक की LPDDR4X RAM और 256GB तक UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। डिवाइस में Android 16 मिल रहा है, जिसमें realme UI 7.0 पहले से इंस्टॉल है।
Realme 16T 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में 2MP का मोनोक्रोम सेंसर मिल रहा है। सेल्फी के लिए सामने की तरफ फोन में 16MP का कैमरा है, जिसमें Sony IMX480 सेंसर है। डिवाइस में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और 8000mAh की बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है।





