REALME के ये अपकमिंग स्मार्टफ़ोन भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, मिलेगा 64MP का कैमरा

दुनिया की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने कुछ दिन पहले ही अपने 64MP कैमरे को शोकेस किया था. ये कयास लगाए जा रहे थे कि, इस कैमरे को कंपनी के अगले स्मार्टफोन सीरीज Realme 5, Realme 5 Pro में दिया जा सकता है. Realme के अलावा कंपनी की मुख्य प्रतिद्वंदी Xiaomi ने भी 64 मेगापिक्सल वाले कैमरे की घोषणा की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Realme 5 सीरीज को भारत में 20 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा.

 

इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स Realme 5 और Realme 5 Pro लॉन्च किए जा सकते हैं. जबकि 64 मेगापिक्सल क्वॉड कैमरे वाले डिवाइस को इस साल दिवाली के आस-पास लॉन्च किया जा सकता है. ऐसे में Realme 5 सीरीज में 64 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप नहीं दिया जाएगा. नई दिल्ली में Realme ने पिछले सप्ताह आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस 64 मेगापिक्सल वाले कैमरे को Realme X सीरीज के अगले स्मार्टफोन Realme X Pro में दिया जा सकता है. इस 64 मेगापिक्सल वाले क्वॉड कैमरे के फीचर्स की बात करें तो इसमें प्राइमरी लेंस के साथ एक 119 डिग्री का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया जा सकता है.

इसके अलावा इसमें एक 4 सेंटीमीटर का सुपर माइक्रो कैमरा दिया जा सकता है. इसके अलावा इसमें एक टेलिफोटो लेंस भी दिया जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि Realme 5 और Realme 5 Pro के लॉन्च में महज कुछ दिन बचे हैं लेकिन फिर भी इन दोनों स्मार्टफोन्स के बारे में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है. Realme के अन्य स्मार्टफोन्स की तरह भी Realme 5 सीरीज को भी बजट रेंज में लॉन्च किया जा सकता है. इन दोनों स्मार्टफोन्स को वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है. इसके अलावा इसके बैक में रियर कैमरा बाईं तरफ अलाइंड की जा सकती है. वहीं, Realme X Pro के कैमरे के अलावा फिलहाल किसी भी फीचर के बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है.

Back to top button