Realme के नए ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत 2,799 रुपये

Realme Buds T500 Pro TWS ईयरफोन्स गुरुवार को भारत में लॉन्च किए गए। इनमें 12.4mm के ड्राइवर लगे हैं और ये LHDC 5.0 कोडेक और Hi-Res Audio Wireless को सपोर्ट करते हैं। ये ईयरबड्स AI-बेस्ड अडैप्टिव ट्यूनिंग के साथ 50dB तक का एक्टिव नॉइज कैंसलेशन भी ऑफर करते हैं। इनमें मल्टी-डिवाइस कनेक्टिविटी, लो लेटेंसी वाला गेमिंग परफॉर्मेंस और टोटल 56 घंटे तक की बैटरी लाइफ जैसी और भी फीचर्स हैं। मिली जानकारी के मुताबिक ये ईयरफोन्स मौजूदा Realme Buds के दूसरे ऑप्शन्स के मुकाबले ज्यादा हल्के हैं और इनका केस भी ज्यादा कॉम्पैक्ट है।

Realme Buds T500 Pro की भारत में कीमत और कलर ऑप्शन

भारत में Realme Buds T500 Pro की कीमत 2,799 रुपये तय की गई है। इन ईयरफोन्स को 23 अप्रैल से Amazon, Flipkart, Myntra और Realme India की वेबसाइट से चॉकलेट, लेमन कोला और ऑरेंज मिंट कलर ऑप्शन्स में खरीदा जा सकता है। 23 अप्रैल से 26 अप्रैल तक चलने वाली पहली सेल के ऑफर के तहत, ये ईयरफोन्स 200 रुपये की छूट के साथ मिलेंगे।

Realme Buds T500 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

Realme Buds T500 Pro में 12.4mm के ड्राइवर लगे हैं और ये Hi-Res Audio Wireless को सपोर्ट करते हैं। साथ ही, इनमें LHDC 5.0 कोडेक भी है, जो 24-bit और 96kHz तक की हाई-क्वालिटी ऑडियो ट्रांसमिशन देता है। इनमें टाइटेनियम-प्लेटेड डायफ्राम का इस्तेमाल किया गया है, जो डीप बेस और ज्यादा एक्सपांसिव साउंडस्टेज ऑफर करता है। इन ईयरबड्स में कई EQ मोड भी दिए गए हैं, जिन्हें Realme Link एप के जरिए और भी ज्यादा कस्टमाइज किया जा सकता है। इनमें एक MindFlow मोड दिया गया है, जो सुनने के अनुभव को और भी ज्यादा आरामदायक बनाने के लिए एम्बिएंट साउंडस्केप्स रन करता है।

ये ईयरफोन्स 5,000Hz की वाइड रेंज के साथ 50dB तक का ANC भी देते हैं। इसके लिए इनमें एक रियल-टाइम AI सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है, जो आपके कानों की बनावट और आस-पास के माहौल के हिसाब से खुद को ढाल लेता है। इनमें साफ आवाज में कॉल करने के लिए छह माइक्रोफोन का सेटअप भी है और ये लाइव ट्रांसलेशन को भी सपोर्ट करते हैं, जिसमें टू-वे और फेस-टू-फेस, दोनों तरह के मोड शामिल हैं।

Realme Buds T500 Pro ईयरबड्स में Bluetooth 6.1 का इस्तेमाल किया गया है और ये एक ही समय पर तीन डिवाइस तक से जुड़े रह सकते हैं, जिससे डिवाइस बदलना बहुत आसान हो जाता है। गेम खेलते समय या वीडियो देखते समय, ये ईयरबड्स 45ms की लो लेटेंसी देते हैं, जिससे एक्सपीरिएंस और भी ज्यादा स्मूद हो जाता है। इनमें ‘Find My Earbuds’ सपोर्ट भी दिया गया है, जिससे अगर ये कहीं खो जाएं, तो आप इन्हें आसानी से ढूंढ सकें।

इस वायरलेस हेडसेट के बारे में दावा किया गया है कि चार्जिंग केस के साथ इसकी टोटल बैटरी लाइफ 56 घंटे तक की है। बताया गया है कि AAC का इस्तेमाल करते हुए, बिना ANC के ये ईयरबड्स 13.5 घंटे तक चलते हैं और ANC चालू होने पर आठ घंटे तक। वहीं, LHDC के साथ, बिना ANC के 9 घंटे तक और ANC के साथ 5.5 घंटे तक का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है। इनमें 62mAh की बैटरी लगी है, जबकि केस में 530mAh की बैटरी है; USB Type-C के जरिए ईयरबड्स को चार्ज होने में लगभग एक घंटा और केस को चार्ज होने में दो घंटे लगते हैं।

इन ईयरबड्स को डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP55 रेटिंग मिली है। हर ईयरबड का वजन लगभग 4.5g है। Realme ने Buds T500 Pro केस के साथ एक लैनयार्ड भी दिया है, ताकि इन्हें साथ ले जाना और भी आसान हो जाए।

Back to top button