Realme का 7,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन लॉन्च

Realme ने इंडियन मार्केट में अपना एक और नया फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Realme Narzo 100 Lite 5G के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को अपनी Narzo 100 सीरीज के पहले डिवाइस के तौर पर पेश किया है। यह डिवाइस देश में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और कंपनी की वेबसाइट के जरिए दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है।

Realme के इस नए डिवाइस में सबसे खास इसकी बैटरी है जहां आपको 7,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। साथ ही इसमें आपको 70 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम भी मिलेगी। ऐसे में अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले इसकी कीमत जान लें…

Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Realme Narzo 100 Lite 5G की कीमत 13,499 रुपये से शुरू होती है जिसमें आपको 4GB + 64GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल मिलता है जबकि इसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 14,499 रुपये है।

कंपनी ने डिवाइस को 6GB + 128GB वाले वेरिएंट में भी पेश किया है जिसकी कीमत 16,499 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत कंपनी 1,500 रुपये तक का बैंक ऑफर भी दे रही है। डिवाइस की पहली सेल 21 अप्रैल से Amazon और Realme India के ऑनलाइन स्टोर पर शुरू होगी। डिवाइस दो कलर Frost Silver और Thunder Black में आता है।

Realme Narzo 100 Lite 5G के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.8-इंच का LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही डिवाइस में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस भी मिल रही है। फोन धूल और पानी की बूंदों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग ऑफर करता है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है। डिवाइस में ARM Mali-G57 MC2 GPU, 6GB तक की RAM और 128GB तक की ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिल रही है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए डिवाइस में AirFlow वेपर चैंबर (VC) कूलिंग सिस्टम भी मिल रहा है।

Realme Narzo 100 Lite 5G के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में डुअल रियर कैमरा है, जहां 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, जिसके साथ एक सेकेंडरी कैमरा भी है। सेल्फी के लिए फोन में 5-मेगापिक्सल का कैमरा है। डिवाइस 1080p/30 fps तक की क्वालिटी में वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। इसके अलावा फोन में 7,000mAh बैटरी, 15W वायर्ड चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बाईपास चार्जिंग सपोर्ट करती है।

Back to top button