RBI के बाहर खाताधारकों के साथ प्रदर्शन कर रही एक बुजुर्ग महिला की अचानक खराब हुई तबीयत

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बाहर महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक के खाताधारकों के साथ प्रदर्शन कर रही एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस कर्मियों और प्रदर्शन कर रहे खाताधारकों ने उसकी सहायता की। गौरतलब है कि प्रदर्शन के दौरान पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के तीन खाताधारकों की मौत हो चुकी है।

खाताधारक मुरलीधरा, गुलाटी और फत्तोमल पंजाबी की हृदय गति रुकने से मौत हो चुकी है। उनके परिजनों के अनुसार तीनों ही पीएमसी बैंक में गड़बडिय़ों के खुलासे के बाद से अत्याधिक तनाव में थे। मुंबई निवासी 51 वर्षीय संजय गुलाटी जेट एयरवेज के पूर्व कर्मचारी थे। संजय गुलाटी के पीएमसी में 90 लाख रुपये फंसे हुए हैं जिसे लेकर वह अत्याधिक तनाव में थे और हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई, इसके बाद मुंबई के ही फत्तेमल पंजाबी का भी बीते मंगलवार हार्ट अटैक से निधन हो गया।

सुप्रीम कोर्ट ने पीएमसी बैंक से नकदी निकालने संबंधी भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगाई गई रोक हटाने की मांग को लेकर  खाताधारकों की याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया था। न्यायाधीश रंजन गोगोई की अध्यक्षतावाली पीठ ने कहा, हम अनुच्छेद 32 के तहत इस याचिका की सुनवाई नहीं करना चाहते। याचिकाकर्ता उचित राहत के लिए संबंधित हाई कोर्ट में अपील कर सकते हैं।

दरअसल 4355 करोड़ रुपये के पीएमसी घोटाले के उजागर होने के बाद रिजर्व बैंक ने बैंक से एक सीमा से अधिक नकदी के निकालने पर  रोक लगा दी है। खाताधारक छह माह की अवधि में बैंक से मात्र 40 हजार रुपये ही निकाल सकते हैं।

Back to top button