तो इसलिए RBI ने कहा कम हो कागज का इस्तेमाल, जानें वजह…

भारत को चेक आदि से किए जाने वाले भुगतान को कम करने और डिजिटल भुगतान के लिए बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने की जरूरत है. रिजर्व बैंक की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस तरह के कदमों के जरिये देश में डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहन दिया जा सकेगा. रिजर्व बैंक की रिपोर्ट ‘बेंचमार्किंग इंडियाज पेमेंट सिस्टम्स’ में कहा गया है कि भारत की काफी मजबूत नियामकीय प्रणाली है और साथ ही मजबूत मूल्य और खुदरा भुगतान प्रणाली है, जिसकी वजह से इन भुगतान प्रणालियों में लेनदेन की मात्रा बढ़ रही है. 
सर्विस सेक्टर में 37 फीसदी ज्यादा आया FDI, तेजी से बढ़ेगी…
इस रिपोर्ट में भारत में भुगतान प्रणाली के पारिस्थितिकी तंत्र की अन्य देशों की भुगतान प्रणालियों से तुलना की गई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भुगतान प्रणाली की लागत के नियमन, डेबिट कार्ड जारी करने और आटोमेटेड टेलर मशीन (एटीएम) और केंद्रीय बैंक की निगरानी के मामले में भारत अगुवा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत आवश्यक कानूनों तथा प्रति व्यक्ति चलन में नकदी के मामले में मजबूत स्थिति में है.





