RBI के इस फैसले के बाद, SBI अपने करोड़ों ग्राहकों को दे रही है यह बड़ा तोहफा..मिलेगा फायदा ही फायदा

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक के नतीजे आ गए हैं. इस बैठक में रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है. इसके बाद अब रेपो रेट 5.75 फीसदी से घटकर 5.40 फीसदी हो गया है. 
केंद्रीय बैंक के इस फैसले के बाद बैंकों पर ब्याज दर कम करने का दबाव बढ़ गया है. इस बीच, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने ब्याज दर में कटौती के लिए कदम भी उठा लिया है. एसबीआई की इस पहल का फायदा बैंक के करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा.
दरअसल, RBI ने रेपो रेट में 0.35 फीसदी की कटौती की है. वहीं SBI ने ब्याज दर में 0.15 फीसदी की कटौती का ऐलान किया है. अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की 1 साल की नई मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट (MCLR) 8.25 फीसदी हो गई है. बता दें कि होम लोन की दर 1 साल की MCLR पर ही तय होती है.
एसबीआई के बयान के मुताबिक, ”सभी समयअवधि पर MCLR की दर में 0.15 फीसदी की कटौती की गई है. ये नई दरें 10 अगस्त यानी कल से लागू होंगी.”
एसबीआई के इस फैसले के बाद होम लोन और ऑटो लोन सस्ता हो गया है. वहीं जिन लोगों का लोन पहले से चल रहा है उनकी भी ईएमआई कम हो जाएगी.
शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स में 200 अंकों की बढ़त
यहां बता दें कि इस वित्त वर्ष में एसबीआई ने चौथी बार MCLR में कटौती की है. इस तरह अब तक बैंक की ब्याज दर में 0.35 फीसदी की कटौती हो चुकी है.
एसबआई पहले ही रेपो लिंक्ड होम लोन प्रोडक्ट की सुविधा दे रहा है. इसका मतलब यह हुआ कि होम लोन की ब्याज दर में बदलाव केंद्रीय बैंक के रेपो रेट पर आधारित होगी. ये सुविधा 1 जुलाई 2019 से लागू है.





