दूल्हे को रसगुल्ला खिला रही थी दुल्हन, वो करने लगा नौटंकी

शादी वो पवित्र रिश्ता है, जो दो लोगों को एक बंधन में बांध देता है. दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को 7 वचन देते हैं. साथ ही 7 जन्मों तक साथ-साथ रहने का वादा करते हैं. आमतौर पर शादियां बड़े सलीके से होती हैं, लेकिन कई बार बवाल भी हो जाता है. कभी कोई दुल्हन दहेज की वजह से बारात लौटा देती है तो कभी दूल्हा बीच रास्ते से फरार हो जाता है. इतना ही नहीं, कई बार तो सबकुछ ठीक चल रहा होता है, तभी जयमाला स्टेज पर कुछ कांड हो जाता है. ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जिसमें दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे को जयमाला डाल लेते हैं, लेकिन रसगुल्ला खिलाने के दौरान कुछ ऐसा हो जाता है कि दुल्हन अपने होने वाले पति को जोरदार थप्पड़ मार देती है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्यों? तो आइए शुरुआत से बताते हैं.

दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन माला पहने स्टेज पर खड़े हैं. आसपास कुछ रिश्तेदार भी मौजूद हैं. पीछे लड़के भी मस्ती कर रहे हैं. इसी दौरान दुल्हन अपने हाथों में रसगुल्ला लेती है और दूल्हे को खिलाने की कोशिश करती है. इस दौरान दूल्हा मस्ती करता हुआ नजर आता है. वह रसगुल्ला खाने की जगह इधर से उधर हटने लगता है. दूल्हे की ये नौटंकी दुल्हन को पसंद नहीं आती है. 3 बार वो रसगुल्ला खिलाने की कोशिश करती है, लेकिन दूल्हा पीछे हट जाता है. तभी दुल्हन पलटकर पीछे देखती है और अचानक दूल्हे के मुंह में मिठाई डाल देती है.

लेकिन दुल्हन का गुस्सा इतने पर भी शांत नहीं होता है. वो अचानक से दूल्हे को जोरदार थप्पड़ मारती है. उसके बाद दूल्हा भी रसगुल्ला उठाता है. लेकिन वीडियो यही पर खत्म हो गया. ऐसे में यह पता नहीं चल पाया कि आगे क्या हुआ. वीडियो में दूल्हे के हावभाव को देखकर साफ कहा जा सकता है कि कुछ ठीक तो नहीं हुआ होगा. हालांकि, वीडियो को ध्यान से देखने पर ऐसा अहसास होता है कि इसे संभवत: मनोरंजन के उदेश्य से बनाया गया है. ऐसा इसलिए हम कह रहे हैं, क्योंकि आसपास में बहुत कम लोग हैं, जबकि शादियों में पूरा स्टेज भर जाता है. सोशल मीडिया पर अब तक इस वीडियो को 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि 52 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है. अब तक इस पर 12 सौ से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं.

नानक यादव नाम के शख्स ने कमेंट किया है, ‘कुछ तो खा ले… लड्डू नहीं तो थप्पड़ ही सही.’ रचना हेमंत दवे नाम की यूजर ने लिखा है कि लगता है दुल्हन मास्टरनी है. शांतनु नाम के यूजर ने टिप्पणी की है कि यही पुरुष ने किया होता तो फेमिनिस्ट सड़क पर अभी चीख रहे होते. डोरिश नाम के यूजर ने लिखा है कि दुल्हन ने मंडप से ही अपने दूल्हे को सीधा कर दिया. फिर कभी ऐसा करने की जुर्रत नहीं करेगा. अर्चना ने कमेंट किया है कि इधर दूल्हा चांटा खा रहा है, लेकिन पीछे वाले डांसर को देख ऐसा लग रहा है मानो वो कह रहे हों- आग लगे बस्ती में, हम अपनी मस्ती में…

Back to top button