राम रहीम डेरे में चलाता था ‘बिग बॉस’, खुद को समझता था सलमान खान

नई दिल्ली: साध्वी रेप केस मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के बाबा गुरमीत राम रहीम खुद को रॉकस्टार समझता था। इतना ही नहीं वह खुद को सलमान खान से कम नहीं समझता था। आपको जानकर हैरानी होगी कि राम रहीम डेरे में रिएलिटी शो बिग बॉस भी चलाता था।
यौन उत्पीड़न के मामले में पंचकूला की CBI कोर्ट के स्पेशल जज जगदीप सिंह ने राम रहीम को दोषी करार दिया था। उस दिन अदालत में फैसला सुनते ही वो घुटनों के बल बैठ गया था। बता दें कि जब राम रहीम शो को होस्ट करता था तो वह खुद की तुलना सलमान खान से करता था। यहां अपनी मर्जी से प्रतिभागियों को घर से अंदर-बाहर भेजता रहता था। इस बात का खुलासा राम रहीम के पुराने भक्त गुरदास टूर ने किया है।
LIVE: डेरा मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन शुरू, 5000 जवान तैनात, आज खुलेंगे बलात्कारी बाबा रहीम के राज
फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस की तर्ज पर बाबा ने अपना यह शो ‘बिग बॉस’ शुरू किया था। इस शो में प्रतिभागियों को एक महीने घर के अंदर रहना होता था। 2009 में गुरमीत राम रहीम ने फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस के ही तर्ज पर अपने शो में भी घर बनाया था। हनीप्रीत के पूर्व पति विश्वास गुप्ता भी बाबा के इस शो में एक प्रतिभागी रह चुके हैं। हालांकि अपने रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में वह जज और होस्ट दोनों खुद बनता था। साथ ही प्रतिभागियों पर जमकर अपनी मनमानी चलाता था।
आपको जानकार हैरानी होगी कि इस रिएलिटी शो में बाबा की ‘हनी’ हनीप्रीत ने भी भाग लिया था। हालांकि गुरमीत राम रहीम ज्यादा दिन तक हनीप्रीत से दूर नहीं रह पाता था। यही वजह थी कि वह अपनी मर्जी से उसे घर के बाहर आने का हुक्म देता रहता था। रेप के दोषी राम रहीम ने न सिर्फ अपने इस रिएलिटी शो में बिग बॉस जैसा घर बनाया था बल्कि वह प्रतिभागियों को टास्क भी दिया करता था। साथ ही घर में सभी तरफ सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। यही नहीं राम रहीम ने वॉशरूम में भी कैमरे लगाए हुए थे।





