रैली को लेकर तेजस्वी ने किया ये ट्वीट, फिर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

पटना.भागलपुर में सृजन महाघोटाले के खिलाफ राजद रविवार को अपनी रैली करेगी। जिला प्रशासन की ओर से हालांकि इसकी अनुमति नहीं मिली है। इसके बाद भी राजद नेता सह पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने भागलपुर में अपनी रैली करने का फैसला किया है। रैली में भाग लेने के लिए तेजस्वी यादव आज इंटर सिटी से भागलपुर के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है। इसपर कई प्रकार के कमेंट्स आ रहे हैं। 
रैली को लेकर तेजस्वी ने किया ये ट्वीट, फिर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

लालू के साथ तेजस्वी जायेंगे भागलपुर…

– लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव शनिवार को पटना से शाम 4 बजे पटना भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से रवाना होंगे। रेल पुलिस की ओर से इसको लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गयी है। 
– सृजन महाघोटाले के खिलाफ तेजस्वी यादव और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भागलपुर के सबौर में हल्ला बोलने वाले हैं। लेकिन एन वक्त पर यूनिवर्सिटी के निदेशक द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने से उनके मिशन को झटका लगा है।
– बिहार कृषि विश्वविद्द्यालय के निदेशक ने भागलपुर के सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल को खत में लिखकर रैली स्थगित करने का आग्रह किया है। अपने पत्र में कुलपति ने लिखा है कि तेजस्वी यादव के कार्यक्रम आयोजन से परिसर में शैक्षणिक, अनुसंधान एवं अन्य कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा।

इसे भी देखें:- अभी अभी: पीएम मोदी और उनके समर्थको को बुरा भला कहने वाले दिग्विजय सिंह का वायरल हुआ ऐसा वीडियो, जिसे देख

शैक्षाणिक वातावरण को अक्षुण्ण बनाये रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।

– इस कारण परिसर में जनसभा का आयोजन की अनुमति नहीं दिया जाए।
 
Back to top button