राज्यसभा चुनाव: भाजपा के 8वें उम्मीदवार हो सकते हैं संजय सेठ!

लखनऊ: भाजपा आज राज्यसभा के लिए उत्तर प्रदेश से अपना आठवां उम्मीदवार उतार सकती है। इस बीच यह भी पता चला है कि संजय सेठ भाजपा के आठवें उम्मीदवार हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, 12:00 बजे संजय सेठ नामांकन करेंगे। बता दें कि राज्यसभा में 15 राज्यों के 56 सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। इन सीटों के लिए चुनाव 27 फरवरी को होने हैं। हर पार्टी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी है। ऐसे में सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी हैं। हालांकि, इसमें 15 फरवरी तक बदलाव होना तय है।
बीजेपी ने आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। आरपीएन सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे जिन्होंने 2022 में बीजेपी जॉइन कर लिया था। वह पडरौना के रहने वाले हैं और कुर्मी जाति से आते हैं।
बीजेपी की तरफ से आठवें उम्मीदवार का ऐलान भी जल्द किया जा सकता है। बीजेपी के आठवें उम्मीदवार ना उतारने से समाजवादी पार्टी और बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध हो जाएंगे।





