लखनऊ मेट्रो को राजनाथ दिखायेंगे आज हरी झंडी, अखिलेश ने कही कुछ ऐसी बात…

  • लखनऊ. यहां मंगलवार को योगी आदित्यनाथ और राजनाथ सिंह लखनऊ मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। आम लोगों के लिए मेट्रो की सर्विस बुधवार से शुरू हो जाएगी। मेट्रो के इनॉगरेशन से पहले अखि‍लेश यादव ने सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीर ट्वीट की और लिखा- इंजन तो पहले ही चल दिया था, डिब्बे तो पीछे आने ही थे। बता दें कि अखिलेश यादव ने 1 दिसंबर 2016 को मेट्रो को हरी झंडी दिखाई थी, मुलायम सिंह यादव ने रिबन काटा था। 
    लखनऊ मेट्रो को राजनाथ दिखायेंगे आज हरी झंडी, अखिलेश ने कही कुछ ऐसी बात...

    अखिलेश ने लिखा था- मेट्रो से पहले जानवरों का पालन पोषण करे सरकार…

    – इससे पहले अखिलेश ने शनिवार (2 सितंबर) को भी सोशल मीडिया में एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर में वे लखनऊ मेट्रो के ऑफिस में नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर तब की है जब वे यूपी के सीएम थे।
    – उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा था, “समाजवादियों की बनाई बेहतरीन मेट्रो में बैठने से पहले, लखनऊ की सड़कों पर घूम रहे पांच हजार लावारिस जानवरों के पालन पोषण का इंतजाम करे सरकार।”
    – उनके इस कमेंट को लोगों ने ट्रॉल भी किया। किसी ने कहा, “अगर आप ने इतना ही अच्छा काम किया होता तो आज सत्ता से बाहर न होते।”
    – वहीं, किसी ने उनका सपोर्ट करते हुए लिखा, ‘इन्होंने (योगी सरकार) कोई काम नहीं किया। समाजवादियों के काम पर चल रही है योगी सरकार।’

    इनॉगरेशन पहले भी हुआ, लेकिन सर्विस शुरू नहीं हो पाई

    – बता दें, अखिलेश यादव ने 1 दिसंबर 2016 को मेट्रो को हरी झंडी दिखाई थी, तब मुलायम सिंह यादव ने रिबन काटकर इनॉगरेशन किया था।
    – उस वक्त आलमबाग डिपो से ट्रांसपोर्ट नगर तक 6 किलोमीटर का ट्रायल रन किया गया था।
    – इसे पब्लिक के लिए शुरू करने की कई बार डेट दी गई, लेकिन यह शुरू नहीं हो पाई।

    2013 में हुई थी लखनऊ मेट्रो प्रोजेक्ट की शुरुआत

    – लखनऊ मेट्रो पूर्व सीएम अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल था। उन्होंने मेट्रो की शुरुआत 2013 में की थी, लेकिन इस काम ने रफ्तार 2014 में पकड़ी। 3 साल के में इसके ट्रैक का काम पूरा कर लिया गया।

    ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक चलेगी, ये रहेगी टाइमिंग

    – लखनऊ मेट्रो रोजाना सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक चलेगी, कुल साढ़े 8 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
    – इस दूरी में कुल 8 स्टेशन हैं। इसका एवरेज हर एक किलोमीटर पर एक मेट्रो स्टेशन है।
    – इसमें टांसपेार्ट नगर, कृष्णा नगर, सिंगार नगर, आलमबाग, आलमबाग बस स्टैंड, मवैया, दुर्गापुरी और चारबाग स्टेशन शामिल हैं।

    ये भी पढ़ें:- अभी अभी: BRICS में चारों तरफ गूंजी पीएम मोदी की गर्जना! बोले-सबके सब…!

    लखनऊ में मेट्रो के 4 रूट तैयार हो रहे

    – अमौसी से कुर्सी रोड।
    – बड़ा इमामबाड़ा से सुल्तानपुर रोड।
    – पीजीआई से राजाजीपुरम।
    – हजरतगंज से फैजाबाद रोड तक मेट्रो को जोड़ा जाएगा।

    4 हजार मजदूर लगे, ढाई करोड़ रुपए रोज हुए खर्च

    – मेट्रो के एक इंजीनियर ने बताया कि साढ़े 8 किमी के ट्रैक पर करीब 2 हजार करोड़ रुपए खर्च हुए। 
    – लखनऊ मेट्रो को बनाने में 4 हजार मजदूर, 790 दिन और 2 करोड़ 53 लाख 16 हजार रुपए रोजाना खर्च लगा है।
Back to top button