अभी अभी: सीएम महबूबा मुफ्ती से मिले राजनाथ सिंह, इस दौरान…!

राज्य के हालात जानने शनिवार को अपनी चार दिवसीय यात्रा पर श्रीनगर पहुंचे गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से मुलाकात की है। इस दौरान वह राज्यपाल एन.एन.वोहरा से भी मिलेंगे।
बताते चलें कि गृह मंत्री के चार दिवसीय पर उनके साथ केंद्रीय गृह सचिव राजीब गाबा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे हुए हैं। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने महबूबा मुफ्ती के साथ प्रधानमंत्री विशेष पैकेज के तहत आने वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक में हिस्सा लिया।
बड़ी खुशखबरी: योगी सरकार का सबसे बड़ा तोहफा, पूरा हुआ गरीबों के घर का सपना
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक राजनाथ दो दिन घाटी में जबकि दो दिन जम्मू क्षेत्र में बिताएंगे। गृह मंत्री इस दौरे में सीएम महबूबा मुफ्ती से जम्मू-कश्मीर की कानून एवं व्यवस्था के हालात का जायजा लेंगे। बताते चलें कि इसके पहले गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए अलगाववादियों द्वारा जारी साझा बयान में सभी लोगों से 10 सितंबर को कश्मीर बंद का आह्वान किया गया। इसके साथ ही बंदी का समर्थन की अपील की गई।
बताते चलें कि इसके पहले गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए अलगाववादियों द्वारा जारी साझा बयान में सभी लोगों से 10 सितंबर को कश्मीर बंद का आह्वान किया गया है। माना जा रहा है कि गृहमंत्री कश्मीर के ताजा हालातों का जायजा लेने के लिए राज्य के दौरे पर गए हैं।





