राजस्थान: पति-पत्नी के झगड़े में, मासूम बच्चे की हुई दुखत मौत

पति-पत्नि के बीच झगड़े ने राजस्थान में अब एक चार माह की मासूम बच्ची की जान ले ली। दोनों झगड़े के कारण अलग हो गए और बच्ची मां के दूध को भी तरस गई। राजस्थान में पिछले एक माह में यह तीसरी घटना सामने आई है जहां पति-पत्नि के झगड़े बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुए है। इससे पहले हुई दो घटनाओं में चार बच्चों की जान चुकी है।
नई घटना उदयपुर के कोटडा तहसील की है। यहां की बिकरणी पंचायत के क्यार गांव में रहने वाले भैरिया का दस दिन पहले अपनी पत्नी के साथ विवाद हुआ। दोनों की चार माह की चम्पा नाम की एक बेटी भी है। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि पंचायत बैठी और दोनों के बीच सम्बन्ध खत्म करा दिया। बेटी चम्पा की जिम्मेदारी भैरिया पर आ गई।
बीते दस दिन मे उसने चम्पा को सम्भालने की काफी कोशिश की, लेकिन मां के दूध का इंतजाम नहीं पाया। बच्ची की हालत बिगड़ने लगी तो उसने अपनी पत्नी को वापस लान की कोशिश शुरू की, लेकिन यह सम्भव नहीं हो पाया। उसने पुलिस की शरण ली और थाने में अपनी पत्नी को वापस लाने की फरियाद लगाई, लेकिन पुलिस भी कुछ नहीं कर पाई तो वह बच्ची को लेकर शुक्रवार को कोटडा के कोर्ट तक जा पहुंचा, लेकिन इसी दौरान बच्ची के शरीर में हलचल खत्म हो गई। वह उसे लेकर अस्प्ताल पहुंचा तो डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
अब भैरिया ने पुलिस के आला अधिकारी से मिल कर पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार की है।
गौरतलब है कि राजस्थान में यह इस तरह की तीसरी घटना है। इससे पहले बाडमेर के बायतु और चूरू में इस तरह की घटनाएं सामने आई है। उन घटनाओं में विवाद के कारण पति-पत्नी ने खुद की जान तो ली ही, बच्चों को भी मौत के हवाले कर दिया।





