ED दफ्तर से बाहर निकले राहुल गांधी, खत्म हुई पूछताछ

कांग्रेस नेता राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड केस में पूछताछ के बाद ईडी के दफ्तर से बाहर निकल चुके हैं। प्रियंका गांधी भी उनके साथ में हैं। इसके अलावा दिग्विजय सिंह, पी. चिदंबरम और भूपेश बघेल समेत तमाम सीनियर नेताओं को पुलिस ने बाहर ही रोक दिया।
इसके अलावा पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को करीब एक किलोमीटर दूर ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी की पेशी के खिलाफ हल्लाबोल कर रहे हैं।





