अभी अभी: बर्कले में बोले राहुल गाँधी, पीएम मोदी मुझसे बेहतर वक्ता लेकिन…!

कैलिफोर्निया। अमेरिकी दौरे पर गए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने बर्कले में अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी की एक तरफ तो जमकर तारीफ की वहीं दूसरी तरफ उन पर निशाना भी साधा।Rahul Gandhi in Berkeley

राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी मुझसे बेहतर वक्ता है लेकिन उन्होंने कश्मीर में आतंकवाद के लिए रास्ते खोल दिए। अपने भाषण में राहुल बोले कि मोदी मेरे भी प्रधानमंत्री हैं, उनमें कई खूबियां हैं मसलन वो शानदार वक्ता है, मुझसे भी अच्छे। वो जानते हैं कि भीड़ में तीन-चार समुहों को क्या संदेश देना इसलिए उनकी संदेश देने की क्षमता काफी प्रभावी है।

अभी अभी: युवाओं को लेकर बोंले पीएम मोदी, देश का नौजवान नौकरी…!

कश्मीर में बढ़ा आतंकवाद

राहुल ने कश्मीर में जारी स्थिति को लेकर कहा कि मैं पर्दे के पीछे से लगातार पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, पी चिंदबरम, जयराम रमेश व अन्य के साथ 9 साल तक आतंकवाद को खत्म करने के लिए काम करता रहा। जब हमने शुरू किया था तो कश्मीर में आतंक बढ़ा हुआ था लेकिन 2013 तक हमने उसकी रीढ़ तोड़ दी थी। इसके बाद मैंने मनमोहन सिंह जी को गले लगाया और कहा कि यह हमारी सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है।

मेरे खिलाफ लगी है भाजपा की टीम

राहुल ने भाजपा द्वारा लगातार निशाना बनाए जाने की बात करते हुए कहा कि भाजपा ने मेरे खिलाफ टीम लगा रखी है। यह टीम 1000 लोगों की है जो हर वक्त कम्प्यूटर पर बैठकर मेरे खिलाफ लिखती रहती है। वो मेरे खिलाफ घृणा फैलाते रहते हैं और इस पूरे ऑपरेशन को वो व्यक्ति चलाता है जो देश को चला रहा है।

पूरा देश में चल रहा है वंशवाद

वंशवाद पर राहुल गांधी ने कहा कि ज्यादातर देश इसी तरह चल रहा है सिर्फ मेरी बात मत कीजिए। अखिलेश यादव, स्टालिन, धूमल के बेटे भी मेरी ही तरह वंशज हैं। मुकेश अंबानी, अभिषेक बच्चन भी वंशज हैं और इसी तरह पूरा देश चल रहा है।

अपने अहंकार के कारण हारी कांग्रेस

राहुल गांधी ने माना कि साल 2012 के आसपास कांग्रेस दंभ में चूर थी, इसलिए काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसके बाद पार्टी को पुनर्निर्माण की जरूरत है।

राहुल ने माना कि कांग्रेस के दिग्‍गज नेताओं ने गलतियां की थी। 2012 में एक निश्चित दंभ पार्टी में आ गया था और हमने जनता के साथ बातचीत करनी बंद कर दी थी। इसके बाद हमें पार्टी का पुनर्निर्माण करने की आवश्‍यकता थी, हमें एक ऐसा विजन तैयार करने की जरूरत है जो हमें आगे बढ़ने में मदद करे। देखिए, भाजपा इस समय जो कुछ भी कर रही है, वो सब हम पहले ही कह चुके हैं, जैसे कि मनरेगा और जीएसटी।

Back to top button