पुत्रदा एकादशी पर करें इन चीजों का दान

सावन की पुत्रदा एकादशी को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। पुत्रदा एकादशी साल में दो बार पड़ती हैं, एक श्रावण माह में और दूसरी पौष माह में। वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के 11वें दिन मनाई जाती है। इस साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी 16 अगस्त को मनाई जाएगी।
ऐसी मान्यता है कि इस दिन (Sawan Putrada Ekadashi Bhog 2024) उपवास और दान-पुण्य अवश्य करना चाहिए, जो जातक इस शुभ अवसर पर कुछ खास चीजों का दान करते हैं, उन्हें श्री हरि की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।
पुत्रदा एकादशी शुभ मुहूर्त (Sawan Putrada Ekadashi Shubh Muhurat 2024)
वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 15 अगस्त को सुबह 10 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 16 अगस्त को सुबह 09 बजकर 39 मिनट पर होगा। पंचांग को देखते हुए 16 अगस्त को सावन पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
इसके साथ ही इसका पारण 17 अगस्त को सुबह 05 बजकर 51 मिनट से लेकर सुबह 08 बजकर 05 मिनट के बीच किया जाएगा।
पुत्रदा एकादशी पर करें ये दान (Sawan Putrada Ekadashi Daan 2024)
पुत्रदा एकादशी पर वस्त्र, अन्न-धन, तुलसी के पौधे और मोर पंख का दान बेहद शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस तिथि पर दान और पुण्य करने से घर में हेमशा सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। साथ ही जीवन भर आर्थिक समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाती हैं। ऐसे में क्षमता अनुसार इस तिथि पर कुछ न कुछ अवश्य दान करें।





