पुतिन को अपने 65वें जन्मदिन पर मिला उनका सबसे फेवरेट प्यारा गिफ्ट

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जानवरों से बहुत लगाव है, खासतौर पर उन्हें कुत्ते बहुत पसंद हैं। उनके इस शौक की वजह से उन्हें गिफ्ट में कई बार अच्छी नस्ल के कुत्ते मिल चुके हैं। बुधवार को पूर्व सोवियत राष्ट्र तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति ने उन्हें गिफ्ट में एशियन शेफर्ड दिया।पुतिन
मौका पुतिन के 65वें जन्मदिन का था, तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति गुरबांगुली बर्डयामुखामीडोव ने पुतिन को गिफ्ट में एक प्यारा ‘पपी’ दिया। सोची के काला सागर रिसॉर्ट में मीटिंग के दौरान पुतिन ने इस पिल्ले को सीने से लिपटाकर प्यार किया। इससे पहले उन्हें बुल्गारियन शेफर्ड गिफ्ट में मिला था जिसका नाम बफी था।

इसे भी पढ़े: मात्र पांच साल की उम्र में ही इस बच्ची को आये पीरियड्स और बॉडी में ये बदलाव, डॉक्टर भी हो गये हैरान

पुतिन के पास एक काले रंग का लैब्राडोर भी था लेकिन उसकी कुछ साल पहले मौत हो गई। उनके इस कुत्ते का नाम कोनी था। 1999 में रसियन अधिकारियों ने उन्हें यह गिफ्ट में दिया था। आपको बता दें कि पुतिन को गिफ्ट में घोड़े और टाइगर भी मिल चुके हैं। 

 

Back to top button