कोरोना की चौथी लहर से बचने के लिए पंजाब है तैयार, सीएम भगवंत मान ने कहा…

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि राज्य के मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ कोविड महामारी की चौथी लहर का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर 87 फीसदी के मुकाबले राज्य की 97 फीसदी आबादी को कोविड टीकाकरण की पहली डोज और 76 फीसदी लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है. इसके अलावा 5.11 लाख लोगों को बूस्टर डोज भी दी गई है. मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय राज्य में कोरोना के केवल 176 सक्रिय मामले हैं और रोजाना के औसतन 25 केस आ रहे हैं. भगवंत मान ने कहा कि कोई मरीज गंभीर हालत में नहीं है और ना ही कोई मरीज आईसीयू में भर्ती है.

उन्होंने कहा ने कहा कि राज्य के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं है. उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार कोविड-19 की संभावित चौथी लहर को रोकने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करने के लिए प्रतिबद्ध है. सीएम ने आगे कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है. भगवंत मान ने कहा कि राज्य में अपेक्षित संख्या में बेड उपलब्ध हैं और राज्य कोविड मामलों में वृद्धि से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है.

‘आईसीयू बेड की भी कमी नहीं’
मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में 1236 बेड, पटियाला मेडिकल कॉलेज में 1450 बेड और फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में 1025 बेड की व्यवस्था है. उन्होंने कहा कि अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट में क्रमवार 360, 560 और 400 ऑक्सीजन बेड भी मौजूद हैं. भगवंत मान ने आगे कहा कि अमृतसर में 280 आईसीयू बेड हैं और पटियाला में 280, जबकि अमृतसर में 165 हैं, जबकि पटियाला में 96 और फरीदकोट में 141 वेंटिलेटर बैड मौजूद हैं.

Back to top button