पंजाब: इस विधायक के घर 10 घंटे से ज्यादा चली ई.डी. की रेड!

मोहाली में आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह के घर ई.डी. की रेड होने की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार यह रेड करीब साढ़े 13 घंटे तक चली। इसमें विधायक के मोहाली, अमृतसर, लुधियाना और राजस्थान के गंगानगर में ठिकानों पर जांच की गई।
बताया जा रहा है कि इस दौरान ई.डी. ने अमृतसर से 75 लाख रुपए व मोहाली में उनके घर और दफ्तर से प्रॉपर्टियों से जुड़े डॉक्यूमेंट कब्जे में लिए हैं। देर रात्रि रेड के खत्म होने के बाद ‘आप’ विधायक कुलवंत सिंह ने इस संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने रेड के दौरान अधिकारियों को सभी सवालों के जवाब दे दिए हैं। वहीं जो प्रॉपर्टी के दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं उनके बारे में पूरी जानकारी विधानसभा चुनाव के दौरान चुनाव आयोग दिए एफिडेविट में दर्ज है।
वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक के घर पर रेड दिल्ली की शराब नीति को लेकर हुई है। यह भी बताया जा रहा है कि विधायक कुलवंत सिह ने शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा की शराब डील में मदद की है।





