तीसरी संतान के कारण प्रमोशन पर लगी पाबंदी 5 साल से घटाकर 3 साल की
जयपुर | तीसरी संतान वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। उनके प्रमोशन पर 5 साल तक की रोक को घटाकर तीन भर्ती वर्ष कर दिया गया है।

इसे भी देखें:- अभी अभी: हनीप्रीत को लेकर आया ऐसा फोन, हरियाणा पुलिस की उड़ गई नींद!
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद कार्मिक विभाग ने नियम में संशोधन कर मंगलवार को आदेश जारी कर दिया। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे राज्य के एक हजार से अधिक कर्मचारियों और अधिकारियों को सीधे लाभ होगा।





