प्राइवेट अस्पताल में 10 अप्रैल से लगवा सकेंगे कोरोना का बूस्टर डोज…

10 अप्रैल से 18+ एज ग्रुप वाले कोरोना का बूस्टर डोज लगवा सकेंगे. बूस्टर डोज सभी प्राइवेट वैक्सीनेशन सेंटर्स पर उपलब्ध होगी.
पहले और दूसरे डोज के लिए सरकारी टीकाकरण केंद्रों के माध्यम से चल रहे मुफ्त वैक्सीनेशन प्रोग्राम के साथ-साथ हेल्थवर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60+ एज ग्रुप के लिए बूस्टर डोज जारी रहेगा. साथ ही इसमें और तेजी लाई जाएगी.





