क्या था खास ऐसा इस बकरे में जो 16 हजार के बकरे की कीमत पहुंच गई पांच लाख में…

  • लखनऊ. बकरीद में कुर्बानी के लिए लखनऊ की बकरा मंडी में हजारों बकरे आये हैं। तीन हजार रुपये से लेकर इनकी कीमत लाखों में है। इस मंडी में एक ऐसा बकरा भी है, जिसकी कीमत पांच लाख रुपए तक पहुंच गयी है। बकरे का नाम उसके मालिक ने जानू रखा है। उस बकरे के बारे में मौलवी ने ऐसी बात कही, जिससे उसकी कीमत में इतना बड़ा उछाल आ गया है। बकरे के मालिक ने उसकी कीमत पांच लाख रूपये रखी है, जबकि कुछ खरीददारों दो से ढाई लाख रूपये देने तक को तैयार हो गए है। 

    What was special in this goat, which reached the price of 16 thousand goats worth five lakhs ...क्या है बकरे की खासियत…

    -राजधानी के शहादतगंज में रहने वाला विनोद रावत लखनऊ विश्वविद्यालय में बी कॉम का छात्र है। विनोद की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। जिसकी वजह से परिजनों ने बकरीद पर बिक्री के लिए कुछ बकरे पाले हैं।
    -28 अगस्त को उसके घर पर कुछ लोग कुर्बानी के लिए बकरे खरीदने आये। उसने अपने बकरे की कीमत 16 हजार बताई। मोलभाव के चलते कुछ बात नहीं बनी।
    -इसी बीच उसे किसी ने बताया कि उसके एक बकरे की गर्दन पर उर्दू में अल्लाह लिखा है। इसकी तस्दीक करने के लिए विनोद शामीना दरगाह के मौलाना मो. अजमल के पास गया। मौलवी ने बताया कि उसकी गर्दन पर अल्लाह लिखा है।
    – उसके बाद तो लोग उस बकरे की कीमत लाखों में लगाने लगे। 16 हजार का जो बकरा नहीं बिक रहा था,उसकी कीमत लोग लाखो में आंकने लगे। विनोद ने बकरा वहां बेचने से इंकार कर दिया।

    खरीददार बढ़ने पर व्यापारियों ने भगाया

    -बकरा मंडी का नगर निगम से ठेका अनवर नाम के व्यक्ति ने लिया है। मंडी परिसर में अलग अलग जगहों से आये व्यापारियों ने जगह आरक्षित करा रखी है। जहां वह बकरा बेंच रहे हैं।
    – विनोद जब मंडी पहुंचा, कोई जगह उसके लिए आरक्षित न होने के कारण उसने एक व्यापारी से सम्पर्क किया। उसने व्यापारी से उसकी दुकान पर कुछ घंटो के लिए अपना बकरा बेचने का निवेदन किया। कुछ देर बाद व्यापारी मान गया, कुछ ही देर में बकरे को देखने वालो की भीड़ लगने लगी।
    – जिससे उस व्यापारी के बकरों की बिक्री भी प्रभावित होने लगी। इसपर उसने विनोद को तुरंत अपनी दुकान से जाने को कहा। जिसके बाद विनोद मंडी से बाहर सड़क के किनारे अपने बकरे की बिक्री करने के लिए बैठ गया।

    लगने लगी 2 से 3 लाख की बोली

    – विनोद के बकरे की बोली लग ही रही थी। दूसरे लोगों ने उससे कहा कि बकरा मंडी में इसकी अधिक कीमत मिल सकती है। उसके बाद विनोद उसे लेकर बकरा मंडी पहुंचा।
    – मंडी में लोगों ने देखा तो कुछ व्यापारी उसकी बात को नकारने लगे। लेकिन कई खरीददारों ने उसके बकरे की कीमत लाखों में लगाई है।
    – विनोद ने बताया की मौलाना के बताने के बाद वह अपने बकरे की अच्छी कीमत पाने के लिए बकरा मंडी में आया है। यहां उसे दो – ढाई लाख रूपये देने वाले खरीददार मिल रहे हैं, लेकिन उसने बकरे की कीमत पांच लाख रूपये रखी है। ऐसे में अगर उसे 4 लाख रूपये तक मिल जाएगा तो वह बकरा बेच देगा ।

    कार की कीमत वाले कई बकरों की लग रही बोली

    – बकरा बाजार में कई ऐसे बकरे हैं जिनकी कीमत छोटी कारों के बराबर है। इसी तरह हुसैनगंज से आये आमिर के पास कई बकरे हैं। आमिर के किसी बकरे की कीमत एक लाख से कम नहीं है।
    – आमिर के पास दो बकरे ऐसे हैं, जिनकी कीमत उसने ढाई लाख रूपये रखी है। आमिर का कहना है की एक के शरीर में अलग तो दूसरे के शरीर में मोहम्मद लिखा है। इसके आलावा उसके पास एक पाकिस्तानी नस्ल का बकरा भी है उसकी कीमत भी डेढ़ लाख से अधिक है।
    – हमीरपुर से आये वसीम के बकरे की कीमत भी एक लाख अस्सी हजार रूपये है। उन्होंने यह बकरा राजस्थान के मंगवाया था।
    – मलिहाबाद से आये मो हसीन के पास अमिताभ और जीतेन्द्र नाम के दो बकरे हैं। जिसमे एक बकरे की लम्बाई ज्यादा है तो दूसरा अधिक उछल कूद ज्यादा करता है।
Back to top button