दुर्गा पूजा के बाद, अब मूर्ति विसर्जन पर ममता ने लगाई रोक

कोलकाताः ममता सरकार ने घोषणा की कि इस साल मोहर्रम के जुलूसों के दौरान मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन पर रोक रहेगी। कोलकाता हाईकोर्ट में पिछले साल दायर की गई तमाम जनहित याचिकाओं के बावजूद इस साल भी ऐसा किया जा रहा है।
सुप्रीमकोर्ट के इस ऐतिहासिक फैसले के बाद, पीएम मोदी की हुई जीत, कांग्रेस की कटी…!

कोलकाता में दुर्गा पूजा आयोजकों के साथ हुई मीटिंग के दौरान बनर्जी ने कहा कि विजय दशमी के दिन शाम 6 बजे तक ही मूर्ति विसर्जन किए जाएंगे क्योंकि उसके बाद मोहर्रम के जुलूस निकलेंगे, अगर ये दोनों चीजें एक साथ होंगी, तो समस्या खड़ी हो सकती है इसलिए मैं इस मामले में आप सभी का सहयोग चाहती हूं।
ममता ने कहा कि इस दौरान कुछ लोग मौके का फायदा उठाना चाहेंगे और अपने हित के लिए हिन्दू और मुसलमानों को एक टूल की तरह इस्तेमाल करेंगे।” इसके बाद ममता ने ट्वीट किया, “मुहर्रम के दिन 24 घंटे की अवधि को छोड़कर, विसर्जन 2,3 और 4 अक्तूबर को हो सकता है।” बता दें कि पिछले साल भी इसी तरह राज्य सरकार ने मूर्ति विसर्जन पर प्रतिबंध जारी किया था
जिस वजह से विजय दशमी मुहर्रम से एक दिन पहले मनाया गया था। पिछले साल 11 अक्तूबर को दशहरा था और 13 अक्तूबर को मोहर्रम। हालांकि, कोलकाता हाई कोर्ट ने सरकार के निर्णय को “मनमाना” करार दिया था और ‘जनता के अल्पसंख्यक वर्ग को खुश करने’ का राज्य द्वारा ‘स्पष्ट प्रयास’ कहा था।





