अखिलेश ने भाजपा सरकार के लिए कहा- दबा रही है असहमति की हर आवाज को

लखनऊ। समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार असहमति की हर आवाज को दबा रही है। आरएसएस और विद्यार्थी परिषद युवा पीढ़ी को गुमराह करने में लगे हैं। भाजपा जनता को मूल मुद्दों से भटकाती है, लेकिन जनता सच्चाई को जानती है। अखिलेश ने भाजपा सरकार के लिए कहा- दबा रही है असहमति की हर आवाज को

गुरुवार को यहां जारी बयान में अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसकी सरकार को बदनाम करने के लिए भाजपा और आरएसएस ने लगातार अफवाहों का सहारा लिया। भाजपा के 15 महीने के कार्यकाल की कुल उपलब्धि समाजवादी सरकार के विकास कार्यों को बर्बाद करना और दुष्प्रचार करना है। अखिलेश यादव ने लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रा पूजा शुक्ला के साथ हुए अन्याय की चर्चा करते हुए कहा कि उसे प्रवेश देने से मनमाने तरीके से रोक दिया गया।

इसके विरोध में वह शांतिपूर्ण धरना पर बैठीं तो उत्पीडऩ किया गया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसी बेटी को पढऩे के लिए अनशन करना पड़े, यह तो सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है। विश्वविद्यालय और शासन-प्रशासन ने भी समाजवादी छात्र सभा को बदनाम करने की कुचेष्टा की है। यह युवा पीढ़ी के भविष्य को अंधेरे में ढकेलने का दुष्प्रयास है। शिक्षा संस्थान में ऐसा आचरण पूरी तरह अवांछनीय है।

यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओं के नाम पर भ्रम फैला रही है जबकि उसके शासन में बेटियों-महिलाओं पर अत्याचार और हिंसा में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सपा ङ्क्षहसा और अराजकता की विरोधी है तथा लोकतंत्र, समाजवाद और सद्भाव के लिए प्रतिबद्ध है। 

Back to top button