गर्भवती चाची ने दबाया मासूम बच्ची का गला, गलती सिर्फ इतना कि…

उत्तर प्रदेश के मेरठ के इंचौली के गांव सिखेड़ा में शनिवार को हुई सनसनीखेज वारदात से हर कोई स्तब्ध रह गया। जब चार साल की बच्ची की लाश चाची के घर की दोछत्ती पर मिली और पूरे मामले का खुलासा हुआ तो लोग सन्न रह गए।

बच्ची से चाचा बेहद प्यार करता था और इस ईष्रया में चाची ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दे डाला। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला बच्ची की तलाश कराने का नाटक भी करती रही। वह काफी देर तक गांव के कई लोगों के घर भी बच्ची को तलाशने गई। शक होने पर पुलिस ने उसके घर की तलाशी ली तो दोछत्ती पर पड़ी बोरी में बच्ची की लाश निकली।

यह भी पढ़ें: गुप्तांगों में कंडोम में भरकर छुपा रखी थी कोकेन… तस्कर गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि छानबीन में सामने आया कि चार साल की बच्ची हिमानी को उसका चाचा लोकेश से बेहद प्यार करता था। मासूम हिमानी भी अधिकांश समय चाचा के घर पर ही रहती थी। चाचा उस पर जान छिड़कता था। यह बात लोकेश की पत्नी कंचन को नागवार गुजरती थी। इसके लिए उसने कई बार घर पर लोकेश से झगड़ा भी किया। आखिरकार उसने इस हैवानियत भरी वारदात को अंजाम दे डाला।

गर्भवती है कंचन 
हत्यारोपी कंचन की शादी 25 जुलाई 2019 को सिखेड़ा के लोकेश से हुई थी। वह गर्भवती है।
 
मामले में नया मोड़ 
इस मामले में देर रात कंचन के मायके पक्ष के लोग इंचौली थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकेश, पत्नी कंचन से दहेज की मांग करता था। कंचन का उत्पीड़न करता था। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकेश ने बच्ची की हत्या कर दी और इसका इल्जाम कंचन पर लगा दिया। परिजनों ने निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की।

Back to top button