गुप्तांगों में कंडोम में भरकर छुपा रखी थी कोकेन… तस्कर गिरफ्तार

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक पुरुष को और बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों ने अपने-अपने गुप्तांगों में करोड़ों के ड्रग्स छिपा रखी थी। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल पर ब्राजील के साओ पाउलो से आए एक विदेशी शख्स को गिरफ्तार किया है। उसने कई कंडोम के अंदर कोकेन भर रखे थे।

ब्राजील से आए इस पुरुष ने कोकेन से भरे इन कंडोम्स को अपने गुप्तांगों में छिपा रखे थे। सुरक्षा अधिकारियों ने उसके अंगों से कुल 13 कंडोम निकाले। इनमें 312 ग्राम कोकेन भरा था। वहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस महिला ने भी अपने शरीर के अंदर और गुप्तांगों में भारी मात्रा में कोकेन छिपा रखे थे। गिरफ्तार की गई महिला ग्वाटेमाला की निवासी है।

इस महिला के शरीर से कुल मिलाकर 1.385 किलोग्राम कोकेन निकला है। उसने कोकेन को 150 कैप्सूल में भरा हुआ था। इसके बाद उसने इन्हें खा लिया था। महिला ने इसके अलावा एक बड़ा कोकेन का कैप्सूल अपने निजी अंग में छिपा रखा था। जबकि, कुछ कैप्सूल प्राइवेट पार्ट में रखे थे। इसे निकालने के लिए उसे दो दिनों तक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button