उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, ऊधमसिंहनगर में तीन बजे तक 55, नैनीताल में 52 फीसद से अध‍िक मतदान

Uttarakhand Election 2022 Voting : उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। एक बजे तक वोटिंग का प्रतिशत आ चुका है। सभी सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण चल रहा है। मतदान को लेकर वोटरों में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। नैनीताल जिले में तीन बजे तक 52.1, पिथौरागढ़ जिले में 46.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। ऊधमसिंहनगर जिले में तीन बजे तक 55.47 प्रतिशत मतदान हो चुका है। चंपावत जनपद में 47.63 प्रतिशत हुआ है। बागेश्वर जिले में 46.64 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि अल्मोड़ा में 44.62 प्रतिशत फीसद मतदान हुआ।

नैनीताल जिला अपराह्न 3 बजे तक मतदान

लालकुआं 53.9 प्रतिशत

भीमताल 51.2 प्रतिशत

नैनीताल 47.6 प्रतिशत

हल्द्वानी 51.9 प्रतिशत

कालाढूंगी 54.6 प्रतिशत

रामनगर 53.5 प्रतिशत

योग        52.1 प्रतिशत

ऊधमसिंहनगर

ऊधम सिंह नगर में  तीन बजे तक 55.47 प्रतिशत मतदान। जिले में सभी बूथों पर वोटरों में अच्छा खासा उत्साह नजर आ रहा है।

चंपावत

चंपावत जनपद में तीन बजे 47.63 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें चंपावत विधानसभा 48.12 प्रतिशत और लोहाघाट विधानसभा में 47.19 प्रतिशत हुआ।

बागेश्वर

बागेश्वर जिले में तीन बजे तक 46.64 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें बागेश्वर विधानसभा 46.86 फीसद और कपकोट सीट पर 46.38 फीसद वोटिंग हुई।

अल्मोड़ा

अल्मोड़ा विधानसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक 48.45, द्वाराहाट 43.58, जागेश्वर 45.66, रानीखेत 41.73, सल्ट 38.88, व सोमेश्वर में 47.31 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिलेभर में कुल मतदान 44.62 प्रतिशत अब तक हुआ है।

पिथौरागढ़ में अपराह्न 3.00 बजे तक पूरे जिले में 46.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

विस क्षेत्र धारचूला 49.56

विस क्षेत्र डीडीहाट 48.58

विस क्षेत्र पिथौरागढ़ 46.26

विस क्षेत्र गंगोलीहाट 43.02

प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Back to top button