LIVE मैच में पोलार्ड भिड़े दुनिया के सबसे मोटे क्रिकेटर से, यूं निकाला गुस्सा…

स्पोर्ट्स डेस्क.वेस्ट इंडीज में इन दिनों CPL (कैरेबियाई प्रीमियर लीग) खेली जा रही है। जिसमें हाल ही में हुए एक मैच में वेस्ट इंडीज टीम के स्टार क्रिकेटर कीरोन पोलार्ड अपने ही देश के दुनिया के सबसे भारी भरकम क्रिकेटर राहकीम कॉर्नवॉल से भिड़ गए। पोलार्ड IPL में मुंबई इंडियन्स टीम से खेलते हैं, और इस टीम से खेलते हुए भी कई बार उनका पंगा दूसरे प्लेयर्स से हो चुका है।
LIVE मैच में पोलार्ड भिड़े दुनिया के सबसे मोटे क्रिकेटर से, यूं निकाला गुस्सा...

 क्यों आया पोलार्ड को गुस्सा…

– ये इंसीडेंट हाल ही में बारबाडोस ट्राइडेंट्स और सेंट लुसिया स्टार्स के बीच खेले गए मैच के दौरान हुआ। जिसमें बारबाडोस ने सेंट लुसिया टीम को जीत के लिए 196 रन का टारगेट दिया था।
– सेंट लुसिया की टीम जब बैटिंग कर रही थी, इसी दौरान 16वें ओवर में पोलार्ड की चौथी बॉल, सीधे राहकीम कॉर्नवाल के पेट पर जाकर लग गई। जिसके बाद वे पेट पकड़कर खड़े हो गए। उन्हें काफी दर्द हो रहा था हालांकि फिर भी वे खेलते रहे। 
– दो ओवर बाद उनकी तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उन्होंने रिटायर होने का फैसला कर लिया। जब वे पवेलियन लौट रहे थे तभी पोलार्ड ने आकर उन्हें उकसाने के लिए कुछ बातें कहीं।
– दरअसल मैच में कॉर्नवॉल ने शानदार बैटिंग करते हुए 6 छक्के और 7 चौके लगाते हुए 78* रन बना दिए थे। इसी बात से पोलार्ड काफी नाराज थे।
– जब कॉर्नवॉल पवेलियन लौट रहे थे, तो पोलार्ड उनके करीब आए और मोटापे को लेकर उन्हें ताना मारने लगे। पोलार्ड ने उनसे कहा, अगर दौड़ नहीं सकते तो खेलना छोड़ दो।

ये भी पढ़ें:- अब उन्हीं गुरू के पास लौटीं साइना जिसे पिछले साल किया था इग्नोर…

कॉर्नवॉल ने खेली जबरदस्त इनिंग

– मैच में 6 फीट 5 इंच हाइट और 146 किलो के क्रिकेटर कॉर्नवॉल ने जबरदस्त परफॉर्म किया। उन्होंने 44 बॉल पर 78* रन बनाते हुए करियर की पहली फिफ्टी लगाई। साथ ही दो विकेट भी निकाले, जिसके बाद वे काफी थक गए थे और बॉल लगने के बाद उन्हें लौटना पड़ा।
– जब तक वे क्रीज पर थे, तब तक उनकी टीम जीत के करीब लग रही थी। लेकिन उनके रिटायर्ड हर्ट होते ही मैच भी पलट गया। उनकी टीम ये मैच 29 रन से हार गई।

मैच समरी

बारबाडोस ट्राइडेंट्स: 195/4 (20 ओवर)
सेंट लुसियाः 166/4 (20 ओवर)
Back to top button