पुलिस उपनिरीक्षक ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक पुलिस उपनिरीक्षक ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

देवरिया निवासी पुलिस उपनिरीक्षक विकास सिंह सिद्धार्थनगर जिले में तैनात था और गोरखपुर वीआईपी डयूटी में आया था। उसका परिवार भी यहां खोराबार इलाके में रहता है। ड्यूटी के बाद विकास अपने बच्चों के पास गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे उसने अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई।

बता दें, विकास 2013 में भर्ती पुलिस में भर्ती हुआ था। आत्महत्या के कारण का तत्काल पता नहीं चल सका। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Back to top button