PM मोदी के साथ हमेशा साएं की तरह रहती है ये महिला, क्या है मोदी से इसका सम्बन्ध ??

पीएम मोदी का विदेश दौराअक्सर सुर्खियों में रहता है। 2014 से ही पीएम मोदी अक्सर किसी न किसी देश के दौरे पर होते ही हैं। जिसकी वजह से कई बार उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करने को मिलता है। पीएम मोदी के आलोचक कहते हैं कि उनका आधा से ज्यादा समय तो विदेश में गुजरता है। आज हम आपको पीएम मोदी के विदेश दौरे से जुड़ी एक खास जानकारी से रूबरू कराने जा रहे हैं।
साये की तरह रहती है ये महिला:
विदेश में रिश्ते मजबूत करने की वजह से ही वो अक्सर वहां जाते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि पीएम मोदी के साथ अक्सर एक महिला होती है, जोकि उनके साथ साये की रहती है? अगर नहीं गौर किया है, तो आगे जरूर करना। जी हां, पीएम मोदी के साथ यह महिला साये की तरह रहती है।
आखिर ये महिला है कौन?
अब जाहिर सी बात है कि देश के प्रधानमंत्री के साथ कोई भी यूंही तो नहीं रहेगा, उसके पीछे कोई न कोई बड़ी वजह तो होगी? इनका नाम गुरदीप कौर चावला है। यह एक अनुवादक है। इनका काम पीएम मोदी के भाषण को अनुवाद करना होता है। जैसाकि हम सभी जानते हैं कि पीएम मोदी विदेश में भी हिंदी को प्रमोट करते हैं, ऐसे में वहां के शीर्ष नेताओं को पीएम मोदी की बात समझाने के लिए इन्हे रखा गया है।
सभी भाषाओँ का है ज्ञान:
इन्हें सभी भाषा का बेहतर ज्ञान है, जिसकी वजह से ये एक अच्छी ट्रांसलेशर के रूप में जाना जाता है। गुरदीप एक इंडियन हैं, लेकिन शादी के बाद वो अमेरिका चली गई थी, पर एक बार फिर से वो इंडिया आ चुकी हैं, जिसकी वजह से उन्हें पीएम मोदी का ट्रांसलेशर के रूप में नियुक्त किया गया है।





