बिहार में 14 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी होंगे पटना यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में होंगे शामिल
पटना.पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह का हिस्सा बनने 14 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आएंगे। पीएम ने आने की सहमति पहले ही दे दी थी। लेकिन तारीख तय नहीं थी। विवि सूत्रों का कहना है कि 14 अक्टूबर को पीएम के आने का शेड्यूल फाइनल हो गया है। 

पीयू प्रशासन ने पीएमओ को चार तारीखें भेजी थी जिसमें से 14 अक्टूबर का चयन हुआ है। पटना विवि प्रशासन का प्रयास है कि कार्यक्रम साइंस कॉलेज में हो। लेकिन सुरक्षा कारणों से ज्ञान भवन में शिफ्ट हो सकता है।





