PM मोदी का नगालैंड और मेघालय दौरा आज, करेंगे दो चुनावी रैलियां

पीएम मोदी आज मेघालय और नगालैंड में दो चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इन दोनों राज्यों में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा इन दोनों राज्यों में अपने साझीदारों के साथ सरकार बनाने के दावे कर रही है। नगालैंड प्रदेश भाजपा के प्रदेश महासचिव गांगसिलुंग ने कहा कि पीएम का यह पहला नगालैंड दौरा है। प्रधानमंत्री राजधानी कोहिमा से करीब 360 किलोमीटर दूर तुएनसांग जिले में चुनाव रैली करेंगे। जिसमें फिर एक बार उनकी कोशिश अपने करिश्माई अंदाज से यहां की जनता का दिल जीतना होगा।

PM मोदी का नगालैंड और मेघालय दौरा आज, करेंगे दो चुनावी रैलियांअसम, अरूणाचल प्रदेश और मणिपुर में अपनी सरकारों के गठन के बाद भाजपा पूर्वोत्तर में अपने पांव फैलाने के लिए प्रयास कर रही है। पूर्वी नगालैंड के तुएनसांग जिले में छह विधानसभा सीटें हैं। भाजपा ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जबकि उसकी सहयोगी नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने बाकी दो सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।
 
इसके बाद पीएम यहां से मेघालय रवाना होंगे और वहां के पश्चिम गारो हिल्स जिले में रैली करेंगे। यह जिला 1972 में राज्य के गठन के बाद से ही कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। फुलबाड़ी कस्बे में होने वाली रैली मोदी की दूसरी चुनावी सभा होगी। भाजपा ने मेघालय की 60 विधानसभा सीटों में से 47 पर अपने उममीदवार खड़े किए हैं और कांग्रेस को यहां हराने के लिए जीतोड़ मेहनत कर रही है।
Back to top button