पीएम मोदी ने कुछ इस अंदाज में राजनाथ सिंह को दी उनके 70वें जन्मदिन की बधाई, तारीफ करते हुए बोले…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बीजेपी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उनके 70वें जन्मदिन (Rajnath Singh’s Birthday) पर शुभकामनाएं दीं. पीएम मोदी (PM Modi) ने एक उत्कृष्ट सांसद और प्रशासक के रूप में उनकी भूमिका की सराहना भी की.

पीएम मोदी ने की राजनाथ सिंह की तारीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने राजनाथ सिंह की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि रक्षा मंत्री के शानदार व्यक्तित्व और बुद्धिमत्ता का हर कोई मुरीद है.

https://twitter.com/narendramodi/status/1413694970624569349?

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने कई सप्ताह के बाद किसी को ट्वीट कर जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं. हालांकि इस दौरान दिवंगत हो चुकी जानीमानी हस्तियों की जयंती पर उन्हें याद करते हुए उन्होंने ट्वीट जरूर किए.

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई अन्य नेताओं ने भी राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं.

गृह मंत्री ने भी राजनाथ सिंह को दी बधाई

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘रक्षा मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह को जन्मदिन की शुभकामनाएं. अपनी संगठन कुशलता से पार्टी को मजबूत बनाने में राजनाथ जी का अहम योगदान है. मोदी जी के नेतृत्व में उन्होंने सशस्त्र बलों को और सशक्त किया है. उनके स्वास्थ्यपूर्ण जीवन और दीर्घायु की कामना करता हूं.’

https://twitter.com/AmitShah/status/1413704806267453440?

Back to top button