राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, लेकिन अधीर रंजन चौधरी को डिलीट करनी पड़ी अपनी पोस्ट…

आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कांग्रेस के भी तमाम नेताओं ने उन्हें याद किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भी अपनी पार्टी के भूतपूर्व नेता को याद किया। हालांकि, उन्हें अपनी ट्वीट डिलीट करनी पड़ गई।

अधीर रंजन ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने एक ग्राफिक के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, जिसपर लिखा था- ‘जब बड़ा पेड़ गिरता है तो घरती कांपती है।’

आपको बता दें कि कथित तौर पर राजीव गांधी ने अपनी मां यानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद हुए सिख विरोधी दंगे को लेकर यह बात कही थी

इस मामले पर सफाई देते हुए अधीर रंजन ने कहा, ”इससे मेरा कोई लेनादेना नहीं है। विरोधी ताकतों द्वारा मेरे खिलाफ एक दुर्भावनापूर्ण प्रचार अभियान चलाया जाता है।”

https://twitter.com/ANI/status/1527907646686494720?

सोनिया, राहुल और कई कांग्रेस नेताओं ने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भी याद किया। सोनिया गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने ‘वीर भूमि’ पहुंचकर राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

राहुल ने किया ट्वीट
पिता को याद करते हुए राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों से आधुनिक भारत को आकार देने में मदद मिली। वह एक करुणामयी और दयालु व्यक्ति थे। मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति के मूल्य के बारे में बताया।” उन्होंने कहा, “मैं उनकी कमी महसूस करता हूं, उस समय को सप्रेम याद करता हूं, जो हमने साथ गुजारे थे।”  प्रियंका गांधी ने अपने पिता के बारे में किए गए राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट किया। 

Back to top button