बायोटेक स्टार्टअप एक्सपो का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 8 साल में 8 गुना बढ़ी….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को ​राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में बायोटेक स्टार्ट-अप एक्सपो का उद्धाघटन किया. इस मौके पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बायोटेक स्टार्ट-अप एक्सपो भारत के बायोटेक सेक्टर के ग्रोथ का प्रतिबिंब है. बीते 8 साल में भारत की बायो इकोनॉमी 8 गुना बढ़ गई है, इस क्षेत्र में हमारी इकोनॉमी 10 अरब डॉलर से 80 अरब डॉलर तक पहुंच चुकी है. पीएम ने कहा, दुनिया में हमारे आईटी प्रोफेशनल्स की स्किल और इनोवेशन को लेकर ट्रस्ट नई ऊंचाई पर है. यही ट्रस्ट, यही रेप्यूटेशन, इस दशक में भारत के बायोटेक सेक्टर, भारत के बायो प्रोफेशनल्स के लिए होते हम देख रहे हैं.

प्रधानमंत्री भारत को बायोटेक के क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा है, तो उसके पांच बड़े कारण हैं. पहला- डाइवर्स पॉप्युलेशन, डाइवर्स क्लाइमेटिक जोन्स, दूसरा- भारत का टैलेंटेड ह्यूमन पूल कैपिटल, तीसरा- भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए बढ़ रहे प्रयास. चौथा- भारत में लगातार बढ़ रही बायो प्रोडक्ट्स की डिमांड. पांचवा- भारत के बायोटेक सेक्टर यानि आपकी सफलताओं का ट्रैक रिकॉर्ड. भारत को बायोटेक के क्षेत्र में अवसरों की भूमि माना जा रहा है, तो उसके पांच बड़े कारण हैं.  उन्होंने बताया कि साल 2014 में हमारे देश में हमारे देश मे जहां सिर्फ 6 बायो इंक्यूबेटर्स थे, वहीं आज इनकी संख्या बढ़कर 75 हो गई है. 8 साल पहले देश में 10 बायोटेक प्रोडक्ट थे, आज इनकी संख्या 700 से अधिक हो गई है.

पीएम मोदी ने कहा, बीते 8 वर्षों में हमारे देश में स्टार्ट-अप्स की संख्या, कुछ सौ से बढ़कर 70 हजार तक पहुंच गई है. ये 70 हजार स्टार्ट-अप्स लगभग 60 अलग-अलग इंडस्ट्रीज में बने हैं. इसमें भी 5000 से अधिक स्टार्ट अप्स, बायोटेक से जुड़े हैं. बीते वर्षों में हमने अटल इनोवेशन मिशन, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जो भी कदम उठाए हैं, उनका भी लाभ बायोटेक सेक्टर को मिला है. स्टार्टअप इंडिया की शुरुआत के बाद हमारे बायोटेक स्टार्टअप्स में निवेश करने वालों की संख्या में 9 गुना की वृद्धि हुई है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हाल में ही हमने पेट्रोल में इथेनॉल की 10 प्रतिशत ब्लेंडिंग का टारगेट हासिल किया है. भारत ने पेट्रोल में 20 प्रतिशत इथेनॉल ब्लेंडिंग का टारगेट भी 2030 से 5 साल कम करके 2025 कर लिया है. ये सारे प्रयास, बायोटेक के क्षेत्र में रोजगार के भी नए अवसर बनाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि भारत, बायोटेक के ग्लोबल इकोसिस्टम में टॉप-10 देशों की लीग में पहुंचने से भी ज्यादा दूर नहीं हैं. नए भारत के इस नई छलांग में बिरक (Biotechnology Industry Research Assistance Council-BIRAC) की बड़ी भूमिका रही है.

Back to top button