जम्मू-कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी, 20 हजार करोड़ रुपये की दी सौगात…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को जम्मू और कश्मीर पहुंचे हैं। खास बात है कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद पीएम पहली बार केंद्र शासित प्रदेश का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने राज्य को 20 हजार करोड़ रुपये की सौगातें दी।
प्रधानमंत्री पंचायती राज दिवस समारोह में भाग लेने जम्मू और कश्मीर पहुंचेहैं। इसके अलावा रविवार को ही वे मुंबई पहुंचेंगे, जहां उन्हें पहले लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से नवाजा जाएगा।





