पीएम मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से मुलाकात के दौरान इन मुद्दों पर की चर्चा…

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने आज PM नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान दोनों देशों के पीएम ने रक्षा, राजनयिक और आर्थिक साझेदारी पर चर्चा की. साथ ही कई समझौते पर हस्ताक्षर किए. बातचीत का उद्देश्य दोनों देशों की साझेदारी को मजबूत करना और सुरक्षा बढ़ाना है. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि हमने इस साल के अंत तक भारत-ब्रिटेन मुक्त व्यापार समझौते को पूरा करने की पूरी कोशिश करने का फैसला किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन से मुलाकात के बाद कहा, ‘हमने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में मुक्त, खुली, समावेशी और नियम-आधारित व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया. हमने शांतिपूर्ण, स्थिर और सुरक्षित अफगानिस्तान के लिए अपना समर्थन दोहराया.’

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वार्ता के बाद कहा कि ये महत्वपूर्ण है कि हम हिंद-प्रशांत को स्वतंत्र व मुक्त रखने में सहयोग बढ़ाएं. साथ ही उन्होंने कहा कि वार्ता अच्छी रही. इनसे हमारे संबंधों को मजबूती मिली है. जॉनसन ने आगे कहा, भारत और ब्रिटेन के बीच संबंध इस दौर की सबसे शानदार मित्रताओं में शुमार है. आज हम एक नयी, विस्तारित रक्षा और सुरक्षा साझेदारी पर सहमत हुए हैं.’

Back to top button