पीएम मोदी ने दी विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं, दिया ये खास संदेश…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम ने कहा आप सभी को विश्व पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं। सद्गुरु और ईशा फाउंडेशन आज बधाई के पात्र हैं, मार्च में इनकी संस्था ने मिट्टी बचाओ आंदोलन की शुरुआत की थी और 27 देशों से होते हुए उनकी यात्रा 75वें दिन यहां पहुंची।
वहीं, पीएम मोदी आज वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए वैश्विक पहल ‘लाइफस्टाइल फार द एनवायरनमेंट (LiFE) मूवमेंट’ का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इस कार्यक्रम में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष बिल गेट्स भी शामिल होंगे। वहीं, गुजरात के सूरत के पांडेसरा इलाके में बीती रात एक कपड़ा मिल में आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत 2030 तक 26 मिलियन हेक्टेयर बंजर जमीन को रिस्टोर करने पर भी काम कर रहा है। पर्यावरण की रक्षा के लिए आज भारत नई नवीनता और प्रो पर्यावरण प्रौद्योगिकी पर लगातार जोर दे रहा है।





