PM मोदी को लगा बड़ा झटका, पूर्व आर्थिक सलाहकार ने नोटेबंदी को बताया क्रूर कदम

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से तक़रीबन दो साल पहले 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी की घोषणा की थी. उस समय पीएम मोदी और केंद्र सरकार ने इस फैसले को देश से कालाधन मिटने के लिए जरुरी फैसला बताया था. हालाँकि इसके बाद सरकार के इस फैसले का बहुत ज्यादा विरोध हुआ था और अभी तक कई विपक्षी पार्टियां इस मामले को लेकर पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर कई बार तंज भी कसते रहती है. अब इस मामले में पीएम मोदी को एक और बड़ा झटका लगा है.PM मोदी को लगा बड़ा झटका, पूर्व आर्थिक सलाहकार ने नोटेबंदी को बताया क्रूर कदम

दरअसल केंद्र सरकार के नोटेबंदी के फैसले के विरोध में अब देश के पूर्व मुख्‍य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने भी अब ने भी अपनी छुपी तोड़ दी है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले को एक क्रूर फैसला बताया है. देश के पूर्व मुख्‍य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन ने हाल ही में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोटेबंदी पर बात करते हुए कहा है कि यह एक ऐसा क्रूर फैसला था जिससे देश को एक बड़े मौद्रिक झटके का सामना करना पड़ा है. 

अरविंद सुब्रमण्यन ने इस दौरान यह भी कहा कि नोटबंदी के फैसले की वजह से ही देश की अर्थव्यवस्था की विकास दर सात तिमाहियों में भयानक रूप से घटकर 6.8 फीसदी पर आ गई थी. यह विकास दर नोटेबंदी से पहले आठ फीसदी से ऊपर थी. 

Back to top button