PM मोदी के इस ट्वीट को लोगों ने किया सबसे ज्यादा LIKE और कोहली भी दौड़ में शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव रहते हैं ये तो हम सभी जानते हैं। कोई भी मुद्दा हो या कोई भी पर्व हो वह ट्वीट करके देशवासियों को शुभकामनाएं देते ही रहते हैं।

साल 2019 में भी उन्होंने कई सारे ट्वीट किए लेकिन, लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद किया गए उनके ट्वीट को सबसे ज्यादा रिट्वीट और सबसे ज्यादा लाइक किया गया इसी के साथ उनका ये भारत का गोल्डन ट्वीट बन गया है। एक माइक्रोबलॉगिंग साइट ने सोमवार को ये बात कही। इसके अलावा विराट कोहली द्वारा एमएस धौनी को उनके जन्मदिन पर किया गया ट्वीट को लोगों ने सबसे ज्यादा रिटवीट किया।
धौनी के जन्मदिन पर कोहली ने दोनों की तस्वीर साक्षा करते हुए बहुत ही भावुक ट्वीट किया। ये क्षण भारतीय क्रिकेट फैन के लिए बेहद खास रहा। इसी के साथ तमिल मनोरंजन इंडस्ट्री ने भी इस साल लोगों के दिलों पर राज करना जारी रखा। अभिनेता विजय (@actorvijay) ने अपनी फिल्म #bigil के पोस्टर को साझा करते हुए ट्वीट किया इसी के साथ मनोरंजन क्षेत्र में ये सबसे अधिक रिट्वीट प्राप्त करने वाला ट्वीट बन गया। साथ ही कुल मिलाकर कमेंट के साथ सबसे अधिक रिट्वीट प्राप्त करने वाला ट्वीट भी बन गया।
इसी के साथ इस साल # loksabhaelections2019 हैशटैग के बारे में सबसे अधिक ट्वीट किया गया। इसके बाद #chandrayaan2, #cwc19, #pulwama और # Article370 इस साल भारत के लिए सबसे रोमांचक घटनाओं में शामिल रहे। अंतरिक्ष अन्वेषण में भारत के योगदान पर प्रकाश डालने के साथ ही दुनिया ने भी इससे जुड़े हर विकास पर प्रतिक्रिया देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया।





