PM नरेंद्र मोदी ने प्रणब को लिखा- आप पितातुल्य मार्गदर्शक

नई दिल्ली. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने अपने कार्यकाल के आखिरी दिन मिला पीएम नरेंद्र मोदी का पत्र ट्विटर पर शेयर किया। मोदी ने लिखा, ‘मेरे लिए आप हमेशा पितातुल्य मार्गदर्शक रहे।’ इससे अभिभूत प्रणब ने लिखा कि पत्र ने उनका मन छू लिया।

मोदी ने 24 जुलाई को लिखे पत्र में कहा, ‘राष्ट्रपति जी, आपके पीएम के तौर पर काम करना मेरे लिए सम्मान की बात रही। तीन साल पहले मैं बाहरी व्यक्ति के तौर पर दिल्ली आया था। मेरे सामने कई चुनौतियां थीं। आप हमेशा मेरे लिए पितातुल्य मार्गदर्शक रहे। आपके मार्गदर्शन और स्नेह ने मुझे आत्मविश्वास और शक्ति दी।’
ये भी पढ़े: अभी-अभी: स्टेशन के नाम रखने के प्रस्ताव पर राज्यसभा में नेताओं ने मचा दिया हड़कंप
मोदी ने लिखा कि प्रणब ज्ञान का भंडार हैं। नीति से राजनीति, आर्थिक मामले से विदेशी मामले, सुरक्षा के विषयों से राष्ट्रीय और वैश्विक महत्व के विषयों सहित विभिन्न मामलों पर उनकी विद्वता से वह हमेशा आश्चर्यचकित होते रहे।





