ऐसे कोर्ट पहुंची हनीप्रीत, मुंह पर डाल रखी थी चुनरी….देखिये तस्वीरें

चंडीगढ़.पंचकूला में हुई हिंसा के मामले में आरोपी हनीप्रीत इंसां को गुरुवार सुबह पंचकूला के सीजीएम कोर्ट में किया गया। इस दौरान पुलिस की एक नीली कलर की बंद गाड़ी में हनीप्रीत को लाया गया। हनीप्रीत मुंह पर चुनरी डाल गाड़ी से उतरी। हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं,जब भी हनीप्रीत कोर्ट आई है, ऐसे ही मुंह ढंक कर पेश हुई है। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस हनीप्रीत को पंजाब के बठिंडा लेकर गई थी, तब भी चुनरी से मुंह छुपाती नजर आई थी।ऐसे कोर्ट पहुंची हनीप्रीत, मुंह पर डाल रखी थी चुनरी....देखिये तस्वीरें

हनीप्रीत पर पंचकूला में हिंसा भड़काने और देशद्रोह का मामला दर्ज है। यह पहला मौका है, जब हनीप्रीत को अंबाला सेंट्रल जेल भेजे जाने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। इससे पहले हनीप्रीत की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही पेशी होती रही है।

13 अक्टूबर से ज्यूडिशियल कस्टडी पर चल रही है हनीप्रीत…

– गौरतलब है कि 25 अगस्त को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया गया था।
– इसके बाद पंचकूला में हिंसा भड़क गई थी, जिसमें हनीप्रीत पर हिंसा की साजिश का आरोप है। इसके अलावा डेरे से भी हनीप्रीत से कई अहम सबूत पुलिस को मिल चुके हैं।
– 4 अक्टूबर को 39 दिन बाद अरेस्ट की गई हनीप्रीत को पुलिस ने दो बार करके 9 दिन के रिमांड पर लिया, फिर 13 अक्टूबर को कोर्ट में पेश किया तो वहां से उसे एक साथी सुखदीप कौर समेत अंबाला सेंट्रल में ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया था।
– हाल ही में दो दिन पहले हनीप्रीत की तरफ से एक चिट्‌ठी चर्चा में आई कि उसके पास केस लडऩे के लिए पैसे नहीं हैं। उसने अपने सीज खाते खोलने की मांग रखी है।
– इसके बाद बुधवार को ही आईजी अंबाला जेल पहुंचे और वहां हनीप्रीत की इस चिट्‌ठी को लेकर जांच-पड़ताल हुई। आईजी का कहना था कि हनीप्रीत को जेल में कोई दिक्कत नहीं है।

39 दिन गायब रहने के बाद अरेस्ट हुई थी हनीप्रीत इंसां

– राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिए जाने के बाद हनीप्रीत बाबा गुरमीत राम रहीम के साथ पुलिस के हेलिकॉप्टर से रोहतक की सुनारिया जेल पहुंची थी। इसके बाद से हनीप्रीत इंसां गायब थी। डेरे की चेयरपर्सन विपासना इंसां ने कहा था कि हनीप्रीत इंसां 25 अगस्त की रात को उसके साथ डेरा सच्चा सौदा सिरसा आई थी। इसके बाद अगले दिन वह वहां से निकल गई। 39 दिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। 3 अक्टूबर को हनीप्रीत को सुखदीप कौर नाम की महिला के साथ अरेस्ट किया गया था।

ये भी पढ़ें: महिला पुलिस के सामने मस्त होकर इस दरोगा ने किया ब्रेक डांस, फिर मिली ऐसी सजा कि…

रेप केस में राम रहीम को कितनी सजा, कोर्ट ने क्या कहा था?

– 28 अगस्त को डेरा सच्चा सौदा चीफ राम रहीम को दो साध्वियों का रेप करने के केस में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट के जज जगदीप सिंह लोहान ने 10-10 साल की सजा सुनाई थी। सजा के एलान के दिन राम रहीम ने अपने च्अच्छे काज गिनाने के लिए सोशल वक्र्स की बुकलेट भी कोर्ट रूम में पेश की, लेकिन जज ने कहा कि ऐसे शख्स के लिए कोई रहमदिली नहीं दिखा सकते। अपने 9 पेज के ऑर्डर में जज ने कहा- जिसने अपनी साध्वियों को ही नहीं छोड़ा और जो जंगली जानवर की तरह पेश आया, वह किसी रहम का हकदार नहीं है।

Back to top button